राहोली में निकाली स्वच्छता रैली
निवाई. ग्राम पंचायत राहोली में स्वच्छ भारत दिवस पर सरपंच कमलेश चावला के नेतृत्व में स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली अटल सेवा केन्द्र से रवाना होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव को सुंदर व स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। रैली में ग्राम विकास अधिकारी गिरधर सिंह तंवर, वार्ड पंच माधवलाल जाट, एएनएम आशा सबनानी, राजेन्द्र मीणा, हनुमान जाट, मोहन सिंह, शिवप्रसाद सैनी समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियां एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।