6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव के लिए मुस्तैद रहे

लोकसभा चुनाव 2019 के इस कार्य से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारी कार्य के प्रति लापरवाही नहीं बरते तथा मुस्तैदी से अपन-अपनेे कार्य में लगे रहेे।
2 min read
Google source verification
Election 2019

मालपुरा. सभागार में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारीगण।

मालपुरा. सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अजय कुमार आर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 के इस कार्य से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारी कार्य के प्रति लापरवाही नहीं बरते तथा मुस्तैदी से अपन-अपनेे कार्य में लगे रहेे।


पंचायत समिति के भारत निर्माण राजीव गांधी सभागार में बुधवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एफएसटी, बीएसटी, एसएसटी, बीबीटी अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग के अधिकारी, पटवारी, गिरदावर, ग्राम सेवक पदेन सचिव सहित इस कार्य में लगे

सभी अधिकारी व कर्मचारियों की बैठक संबोधित करते हुए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अजय कुमार आर्य ने कहा कि प्रदेश सहित पुरे देश में आचार संहिता लगी हुई है, सभी अधिकारी इसकी पालना की सुनिश्चितता करे।


टोडारायसिंह उपखण्ड अधिकारी डॉ. सूरजसिंह नेगी ने कहा कि मतदान केन्द्रों के आस-पास रहने वाले लोगों के मोबाइल नम्बर भी अपने पास रखने तथा उनसे हमेशा समय-समय पर मतदान को लेकर वार्ता करनी चाहिए ,जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना की जानकारी तत्काल प्राप्त हो सके।


बैठक में तहसीलदार ओमप्रकाश जैन, टोडारायसिंह तहसीलदार कपिल शर्मा, विकास अधिकारी मालपुरा राजेश्वरी यादव, टोडारायसिंह विकास अधिकारी बलवीर सिंह सहित सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


अलीगढ़. लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को पंचायत समिति सभागार उपखण्ड अधिकारी उनियारा संतोष कुमार मीना की अध्यक्षता में गिरदावर, पटवारियों तथा ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई।

उपखण्ड अधिकारी ने लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता प्रभावी रूप से पालन करने के निर्देश दिए। बैठक में विकास अधिकारी उनियारा नन्दलाल शर्मा सहित गिरदावर, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि मौजूद थे।


विधायक आज से तीन दिवसीय दौरे पर
बंथली. देवली-उनियारा विधायक हरीशचंद्र मीणा गुरुवार से तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक करीब गावों-कस्बों का दौरा कर लोगों से जनसंवाद करेंगे।

विधायक के निजी सहायक असलम रंगरेज ने बताया कि गुरुवार को सुबह दस बजे धुवांकला, 11 बजे गैरोली, 12 बजे देवड़ावास, दौपहर 1 बजे जूनिया, 2 बजे बंथली, 3 बजे निवारिया, सांय 4 बजे गावड़ी व 5 ब जे निवारिया, शुक्रवार को सुबह 9 बजे सांवतगढ़, 10 बजे पनवाड़, 11 बजे चांदली, 12 बजे राजकोट, दौपहर 1 बजे सीतापुरा, 2 बजे टोड़ा का गोठड़ा, 3 बजे ख्वासपुरा, सांय 4 बजे कनवाड़ा, 5 बजे बड़ोली व 6 बजे आवां व शनिवार को सुबह 10 बजे चारनेट, 11 बजे घाड़, 12 बजे चांदसिंहपुरा, दौपहर 1 बजे दूनी, 2 बजे चंदवाड़, 3 बजे बालून्दा, सांय 4 बजे गुराई, 5 बजे रामसागर व 6 बजे नगरफोर्ट में आयोजि त जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।