7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक
श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों का हमला, आधा दर्जन जख्मी
Play video

श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों का हमला, आधा दर्जन जख्मी

उपखण्ड कि राजपुरा ग्राम पंचायत के हाथकी गांव स्थित सती माता के दर्शनो के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं पर मधु मक्खियों ने हमला बोल दिया।
Google source verification

मालपुरा. उपखण्ड कि राजपुरा ग्राम पंचायत के हाथकी गांव स्थित सती माता के दर्शनो के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं पर मधु मक्खियों ने हमला बोल दिया। जिसमें छह जने गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मालपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी अनुसार बुधवार को बृजलालनगर कालोनी से कुछ लोग हाथकी गांव स्थित सती माता के दर्शनो के लिए पहुंचे। यहां पहुंचते ही अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें हनुमान सैनी, किरण शर्मा, सुनीता सैनी, चिंकी शर्मा, सिद्धि शर्मा, व आकाश शर्मा सहित छह जने गंभीर रूप से जख्मी हो गए व 8 -10 अन्य भी बेहोश हो गए। जख्मी सभी को निजी वाहन से मालपुरा अस्पताल में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद 8 -10 जनों का प्राथमिक उपचार के बाद घर भिजवा दिया। शेष छह जनों की स्थिति गंभीर होने के चलते इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया।