8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस भाजपा नेत्री का बड़ा बयान….प्रदेश में टमाटर-प्याज की तरह कांग्रेसियों ने जमा कर रखा सोना

भाजपा प्रदेश की जनता को हर चीज की गारंटी देगी : ईरानीटोंक. केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मन्त्री स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रदेश की जनता को हर चीज की गारंटी चाहिए तो भाजपा की सरकार लानी होगी।
3 min read
Google source verification

टोंक

image

Rakesh Verma

Nov 16, 2023

इस भाजपा नेत्री का बड़ा बयान....प्रदेश में टमाटर-प्याज की तरह कांग्रेसियों ने जमा कर रखा सोना

इस भाजपा नेत्री का बड़ा बयान....प्रदेश में टमाटर-प्याज की तरह कांग्रेसियों ने जमा कर रखा सोना

भाजपा प्रदेश की जनता को हर चीज की गारंटी देगी : ईरानी
टोंक. केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मन्त्री स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रदेश की जनता को हर चीज की गारंटी चाहिए तो भाजपा की सरकार लानी होगी।

भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो महिलाओं को सुरक्षा, युवाओं को रोजगार, किसानों व गरीब को उनके हक की गारंटी देगी।

ईरानी गुरुवार को यहां देवली के अटल उद्यान में उनियारा-देवली से भाजपा प्रत्याशी विजय बैंसला के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो ढाई लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। बच्चियों का बलात्कार कर भट्टियों में जला दिया जाता है।

प्रदेश में भाजपा सरकार आई तो महिला सुरक्षा का प्रबंध होगा। उनको आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दस दिन में कर्जा माफी का वादा किया था, लेकिन बीस हजार किसानों की जमीनें जब्त कर नीलामी कर दी है। चुनाव में फिर कांग्रेस लोगों को बहलाकर, फुसलाकर सत्ता हासिल करने का प्रयास कर रही है।

निब्बे पैसे कांग्रेस वाले खा जाते हैं...

ईरानी ने कहा कि पहली बार कांग्रेस नेतृत्व में खुद स्वीकार किया कि दिल्ली से एक रुपए पहुंचते हैं कि एक रुपए भेजते हैं। गांव पहुंचते पहुंचते 10 पैसे रह जाते हैं। निब्बे पैसे कांग्रेस वाले खा जाते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जनधन योजना लाए और गरीबों के खाते खोले तीन करोड़ बैंक खाते खुले। प्रदेश के किसानों को सत्तर लाख किसानों को फायदा मिला है।

टमाटर-प्याज की तरह कांग्रेसियों ने जमा कर रखा सोना

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पेपर लीक क्यों होने दे रही है। इस पर कांग्रेस नेता कहते हैं कि हम नहीं करा रहे। जब ये नहीं करा रहे है तो सचिवालय में डेढ़ किलो सोना और दो करोड़ पैसा कहां से आया। कांग्रेसियों ने टमाटर प्याज की तरह सोना जमा कर रखा है। ये ही धंधा कांग्रेसियों ने अपना रखा है।

जादूगर ने शहजादे का साथ निभाया, अमेठी में पब्लिक का जादू छाया

उन्होंने गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेठी में जब लोकसभा चुनाव हुआ तो जादूगर ने भी शहजादे का साथ दिया था, लेकिन अमेठी में जागदूर का नहीं, बल्कि पब्लिक का जादू छाया और कांग्रेस को मार गिराया।

कांग्रेसियों ने राम के अिस्तत्व को नकारा, अब मंदिर-मंदिर घूम रहे वोट मांगने

स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेसी पूछते हैं कि कोर्ट में भगवान राम का कोई अिस्त्व नहीं है। उसके बेटी-बेटी मंदिर मंदिर घूम रहे रामभक्तों का वोट मांगने। भगवान के अिस्तत्व को नकारने में कांग्रेसियों ने फुर्ती दिखाई, लेकिन जयपुर बम बलास्ट के आतंकियों को उसको सजा दिखाने में फुर्ती नहीं दिखाई।

कांग्रेस नेता राम मंदिर निर्माण की तारीख पूछते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने 22 जनवरी की तारीख बता दी है। उन्होंने कहा कि जिन कांग्रेसियों ने राम के अिस्तत्व को नकार दिया, वे किसी काम के नहीं है। ऐसे में मतदान के दिन धर्म की विजय कराएं।

कांग्रेस के इंजेक्शन लगाएं

उन्होंने कहा कि कोरोना में अस्सी करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन न केवल भारत में तैयार की गई, बल्कि 160 देशों में भी सप्लाई दी गई। अगर दिल्ली में सोनिया मेडम की रिमोट कन्ट्रोल सरकार होती तो ये वैक्सीन नहीं मिलती है। ऐसे 25 तारीख को भाजपा की सरकार बनाएं और कांग्रेस को इंजेक्शन लगाएं।

ये गारंटी भी दी...

-उज्जवला योजना में 450 रुपए में सिलेण्डर दिया जाएगा।

-गेहूं पर एमएसपी के साथ 2700 का बोनस दिया जाएगा।

-लाडो के जन्म पर दो लाख रुपए दिए जाएंगे।

-मातृत्व वंदन योजना के तहत पांच हजार की जगह आठ हजार रुपए दिए जाएंगे।

-12वीं पास छात्राओं को मुफ्त की स्कूटी दी जाएगी।

-किसान सम्मान निधि में छह हजार की जगह 12 हजार रुपए दिए जाएंगे।

-युवाओं को ढाई लाख नौकरियां दी जाएगी।