12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिन दहाड़े बाइक सवार दंपती से मारपीट कर लूट का किया प्रयास

tonk crime news पत्नी के साथ बाइक पर बहन से मिलने के लिए घर से निकले युवक के साथ नानेर-झिराना मार्ग के बीच दिन दहाड़े मोटरसाइकिल सवारों ने मारपीट कर लूट का प्रयास किया। इस दौरान रास्ते मे अन्य लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए।

2 min read
Google source verification
bike-raid-attempted-robbery-by-couple

दिन दहाड़े बाइक सवार दंपती से मारपीट कर लूट का किया प्रयास

टोंक. रानोली कठमाणा. क्षेत्र के नानेर-झिराना मार्ग के बीच बुधवार को दिन दहाड़े मोटरसाइकिल सवारों द्वारा एक दंपती Assaulting couple के साथ मारपीट कर लूट के प्रयास का मामला पीपलू थाने में दर्ज हुआ हैं।

थानाधिकारी Police officer छोटेलाल मीणा ने बताया कि टोडारायसिंह todaraisingh के भांवता निवासी हनुमान गुर्जर अपनी पत्नी के साथ नाथड़ी स्थित उसकी बहन sister से मिलने के लिए घर से करीब 11 बजे निकला था।

video: कोतवाली के पास बाजार में तीन दुकानों के ताले टूटे, व्यापारियों ने किया थानाधिकारी का घेराव, सुनाई खरी-खोटी

इसी दौरान दोपहर 12 बजे नानेर से झिराना के बीच दो बाइक पर सात जनों ने उसको रुकवाते हुए घेर लिया। युवकों ने उसे लोहे के पाइपों से मारना शुरू कर दिया।

युवकों ने हनुमान के हाथ तथा दोनों पैरों पर मारपीट कर घायल कर दिया। इसी दौरान नानेर की ओर से अन्य वाहनों को आता देख युवकों ने पीडि़त की पत्नी से जेवरात छीना झपटी की कोशिशें की, लेकिन असफल रहे और फरार हो गए।

इसके बाद युवक ने अपने जीजा को फोन कर घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद पीडि़त ने पीपलू पुलिस थाना पहुंचकर अज्ञात युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया हैं।

read more: डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने दी टोंक जिले को सौगात, पेयजल के लिए साढ़े चार करोड़ रूपए की राशी की जारी


दस दिन बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर
निवाई. सदर थाना क्षेत्र की एक ढाणी में दलित नाबालिग लडक़ी Minor girl के साथ सामूहिक बलात्कार Gang rape के करने के दस दिन बार अज्ञात लोगों ने मंगलवार देर रात हवा में फायरिंग कर फरार हो गए।

घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। सदर थाना प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि एक व्यक्ति ने सूचना दी कि देर रात बाइक पर सवार युवकों ने गांव में पहुंच कर झाडिय़ों में से टॉर्च जलाकर देखा।

read more:690 ग्राम पंचायत सहायकों को मौखिक आदेश देकर हटाया, विरोध में कलक्ट्रेट में हुआ प्रदर्शन

उस समय गांव में लाइट नहीं आ रही थी। युवकों ने हवा में फायरिंग की, जिसके बाद ग्रामीण एकत्र हो गए। हालांकि फायर कितने गए इसकी पुष्टि ग्रामीणों व पुलिस ने नहीं की है।

ग्रामीणों उनका पीछा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूचना पर सदर थाना प्रभारी यादव एवं गुंसी चौकी प्रभारी मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुंचे, जिन्होंने आस-पास के ढाणियों में एवं खेतों में आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला।

ग्रामीणों ने बताया कि बलात्कार की घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है, जिससे ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। सदर थाना प्रभारी यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना देने वाला किशनलाल भी नशे में धुत था।

दस दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
सदर थाना क्षेत्र की इस ढाणी में 16 जून को नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार कर हत्या करने का प्रयास किया गया। इसका मामला 19 जून को सदर थाने में दर्ज कराया गया था। घटना के दस बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।

इधर,पीडि़त परिवार निरन्तर मिल रही धमकियों से घबराया हुआ है। इधर, पुलिस उपाधीक्षक अंजुम कायल ने बताया कि घटना के दूसरे दिन से ही आरोपी ढाणी से फरार है। आरोपियों को पकडऩे के लिए दबिश दी गई है, अभी सफलता नहीं मिली है।

tonk News in Hindi, Tonk Hindi news