
भाजपा बोर्ड ने छोड़ा टोंक नगर परिषद पर 26.66 करोड़ का कर्जा
टोंक. नगर परिषद सभापति अली अहमद ने बुधवार को अग्निशमन केन्द्र स्थित सभागार में आयोजित समारोह में पदभार ग्रहण किया। समारोह में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली थे। जूली ने कहा कि भाजपा की तात्कालीन सरकार ने प्रदेश में कर्जा छोड़ा था।
इसी प्रकार भाजपा के पूर्व बोर्ड ने भी टोंक नगर परिषद पर कर्जा छोड़ा है, लेकिन राज्य सरकार टोंक नगर परिषद क्षेत्र में विकास की कमी नहीं आने देगी। बल्कि सरकार बजट देकर शहर का विकास कराएगी। टोंक में विकास की शुरुआत उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मेडिकल कॉलेज से कर दी है।
इसके अलावा भी सचिन ने कई कार्य कराए हैं। पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि टोंक का बोर्ड युवाओं का है। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने टोंक के बोर्ड पर खुशी जताई और सभी को मिलकर शहर का विकास कराने को कहा है। चौधरी ने कहा कि भले ही भाजपा ने करोड़ों की देन-दारियां छोड़ी हो, लेकिन नगर परिषद का बोर्ड शहर में विकास कराएगा। सभापति अली अहमद ने कहा कि जो भरोसा जनता तथा पार्षदों ने जताया है उसे पूरा किया जाएगा।
सभी पार्षदों के साथ मिलकर शहर का विकास कराया जाएगा। इसके लिए अभी से ही योजनाएं बनानी शुरू कर दी है। शहर में सभी प्रकार के विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे पहले मंत्री तथा पूर्व मंत्री ने सभापति अली अहमद को पदभार ग्रहण कराया।
समारोह को कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता, निवाई विधायक प्रशांत बैरवा, पूर्व विधायक कमल बैरवा, कांग्रेस प्रदेश सचिव कुलदीपसिंह राजावत, अभाव अभियोग के प्रदेश सहसंयोजक सऊद सईदी, पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम गोयल ने भी समारोह को सम्बोधित किया।
मंच संचालन दिनेश चौरासिया ने किया। समारोह में पार्षद सुनील बंसल, यूसुफ यूनिवर्सल, शैलेन्द्र शर्मा, यूसुफ इंजीनियर, रामलाल संडीला, शब्बीर अहमद, अताउल्ला खान, उमर जहां, ताबिश, मोहन मीणा, कैलाशीदेवी मीणा, बरकात हसीन आदि मौजूद थे। इससे पहले जिला प्रभारी मंत्री टीकाराम ने जिला कांगे्रस कार्यालय में बैठक ली।
इसमें 14 दिसम्बर को दिल्ली में आयोजित रैली को सफल बनाने व शामिल को कहा। इस दौरान कुछ पार्षदों तथा पार्षद प्रत्याशियों ने हार पर मंत्री को शिकायत की। इसमें कहा कि कांग्रेस के जिला पदाधिकारियों ने नगर परिषद चुनाव में ध्यान नहीं दिया।
इसके चलते कुछ प्रत्याशी कम आकड़े पर हारे तथा जीत महज 27 सीटों पर ही हुई। जबकि ध्यान दिया जाता तो जीत का आंकड़ा काफी होता। इससे पहले मंत्री ने सर्किट हाउस में जन सुनवाईकी। अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
26.66 करोड़ का है कर्जा
समारोह के दौरान कार्यवाहक आयुक्त के. एल. मीणा ने नगर परिषद की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। इसमें कहा कि नगर परिषद पर अभी 26.66 करोड़ का बकाया है। इसमें कार्य पूर्णभुगतान का शेष 500.00 लाख, कार्य आदेश जारी 1220.00 लाख, एनआइटी जारी कार्य आदेश दिया जाना शेष 351.00 लाख, 346 सफाईकर्मचारियों का 9 महीने का बाकी 432.00 लाख, सेवानिवृत कर्मचारियों का बकाया वेतन 18.50 लाख समेत अन्य के कुल 26.66 करोड़ रुपए बकाया है।
Published on:
05 Dec 2019 01:35 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
