4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संगठन की कार्य योजना को मजबूत करने पर की चर्चा

भाजपा देहात मंडल नटवाड़ा की कार्यसमिति की बैठक मण्डल अध्यक्ष दयाराम जाट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा राजेन्द्र प्रराणा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते है।

less than 1 minute read
Google source verification
संगठन की कार्य योजना को मजबूत करने पर की चर्चा

संगठन की कार्य योजना को मजबूत करने पर की चर्चा

देवली. भाजपा शहर एवं नासिरदा देहात मंडल कार्यसमिति की बैठक अलग अलग स्थानों पर हुई। मंडल कार्यसमिति ने पार्टी संगठन की कार्य योजना को मजबूत करने मंथन किया। शहर में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला प्रमुख सरोज बंसल,भाजपा बूंदी जिला प्रभारी नरेश बंसल,जिला उपाध्यक्ष रेखा जैन, शहर मंडल प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।

बैठक में चर्चा कर संगठन के कार्य योजना को मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में मंडल महामंत्री राजीव गोयल, उपाध्यक्ष उमाशंकर खुटेटा,नेमीचंद जैन, मंत्री मुकेश मीणा, कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य शिवजी राम प्रतिहार ,पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद धाकड़, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अंकित जैन आदि मौजूद रहे।इसी तरह भाजपा देहात मंडल नासिरदा कार्यसमिति की बैठक आदर्श माध्यमिक विद्या मंदिर में प्रभारी पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर के आतिथ्य में संपन्न हुई।


बनेठा. ककोड़ भाजपा देहात मंडल की कार्यसमिति की बैठक जैन नसिया सूंथडा में मंडल अध्यक्ष महावीर गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यसमिति की बैठक को मुख्य वक्ता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शंकरलाल ठाड़ा ने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति सक्रिय एवं मजबूत हो।

इस दौरान जिलामंत्री रामकिशन सैनी,महामंत्री सत्यनारायण मीना व मंडल अध्यक्ष महावीर गुर्जर ने भी संबोधित किया।बैठक में मंडल महामंत्री रामकिशोर गुर्जर, फोरन्ती देवी मीणा,नरेंद्र सैनी, सुंथड़ा सरपंच सांवरमल गुर्जर,युवा मोर्चा अध्यक्ष रामसिंह चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

निवाई. गांव जामडोली में भैरव मंदिर परिसर में भाजपा देहात मंडल नटवाड़ा की कार्यसमिति की बैठक मण्डल अध्यक्ष दयाराम जाट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा राजेन्द्र प्रराणा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य नरेश नायक, ममता चौधरी, महामंत्री तेजभंवर राठौड, बाबूलाल गुर्जर, सीआर सोभाग खंगार, कर्मा मीणा, मोहनसिंह राजावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।