26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक

video: विधायक ने संवाद कार्यक्रम में युवा कार्यकर्ता को बताया भाजपा संगठन की रीढ

भाजपा युवा संवाद कार्यक्रम में विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि युवा कार्यकर्ता संगठन की न केवल प्रथम सीढ़ी, बल्कि संगठन की रीढ़ होती है। उन्होंने युवाओं को पार्टी की रीति नीति के तहत कार्य करने, सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोडऩ़े की बात कही।  

Google source verification

टोडारायसिंह . भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सोमवार को केकड़ी रोड स्थित विजय ङ्क्षसह मेमोरियल स्कूल में भाजपा युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक कन्हैयालाल चौधरी के आथित्य में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम की शुरूआत मां भारती के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। विधायक चौधरी ने कहा युवा कार्यकर्ता संगठन की न केवल प्रथम सीढ़ी, बल्कि संगठन की रीढ़ होती है।

उन्होंने युवाओं को पार्टी की रीति नीति के तहत कार्य करने, सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोडऩ़े की बात कही। उन्होंने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा, पूर्व डीआर रामचंद्र गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष संत कुमार जैन, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार मीणा ने संगठन की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

इस दौरान भाजयुमो मोर मण्डल अध्यक्ष विलम धाकड़, मोर देहात मण्डल अध्यक्ष हंसराज गुर्जर, संवारिया मण्डल अध्यक्ष गोपाल ङ्क्षसह, उपप्रधान पारसी देवी धाकड, डीआर हंसराज मीणा समेत मोर, संवारिया देहात मण्डल के युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।