
Rajasthan Election Result : रामसहाय की पहली जीत: निवाई व पीपलू क्षेत्र का विकास रहेगी प्राथमिकता
राजकीय महाविद्यालय टोंक में आयोजित मतगणना में देर शाम तक इस सीट का परिणाम आया। प्रत्येक राउंड में बढ़त का आंकड़ा दो से पांच हजार रहा। अंतिम राउंड में आंकड़ा बढ़ पाया। दोनों प्रत्याशी बेचैन रहे बाहर उनके समर्थक बरसात में भी उनका इंतजार करते रहे। जैसे ही रामसहाय बाहर निकले। समर्थकों ने खुशी जाहिर की। मालाओं से उनका स्वागत किया।
पहले कर चुके हार का सामना
निवाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नौकरी छोडकऱ विधायक चुने गए हैं। वे वर्ष 2018 में भाजपा प्रत्याशी थे। लेकिन उनको हार का सामाना करना पड़ा था। इस बार भाजपा ने उन पर भरोसा था। इस पर वे खरे उतरे और जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत बैरवा को हराया है। वे विकास कराने का दावा कर रहे हैं।
जातिगत समीकरणों ने दिलाई जीत, नाराजगी बनी कांग्रेस की हार की वजह
भाजपा ने ये सीट कांग्रेस से छीन ली। यहां पर भाजपा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा ने पिछले चुनाव में मिली हार का बदला लिया। पिछली बार उनको कांग्रेस के प्रशांत बैरवा ने हराया था। हार के बाद भी निवाई क्षेत्र में सक्रिय रहे। इस बार फिर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। हालांकि इस सीट पर बैरवा वोटरों का विभाजन होने के कारण प्रशांत बैरवा को हार मिली।
यहां कांग्रेस से बागी होकर रालोपा के टिकट पर चुनाव लडऩे वाले प्रहलाद नारायण बैरवा ने 20,362 वोट हासिल किए। जो कांग्रेस के लिए नुकसानदायक रहा। इसी प्रकार कांग्रेस सरकार पर संकट के दौरान सचिन पायलट का साथ छोडऩे वाले प्रशांत बैरवा से गुर्जर वोटर की भी नाराजगी मुखर होकर सामने आई। इस दोहरी मार के चलते कांग्रेस को अपनी ये सीट खोनी पड़ी। जबकि भाजपा को परम्परागत वोट के साथ रैगर, गुर्जर, सामान्य वर्ग का भी साथ मिला।
- वोट मिले -92,775, वोट प्रतिशत 46.53 प्रतिशत
- निकटतम प्रतिद्वंद्वी - कांग्रेस के प्रशांत बैरवा को वोअ मिले 79,834,
Published on:
04 Dec 2023 09:08 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
