7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहीदों के सम्मान में अभिभाषक संघ ने शिविर में 51 यूनिट का किया रक्तदान

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
blood-donation-of-51-units-in-honor-of-martyrs

शहीदों के सम्मान में अभिभाषक संघ ने शिविर में 51 यूनिट का किया रक्तदान

टोंक. जिला अभिभाषक संघ की ओर से गुरुवार को न्यायालय परिसर में शहीदों के सम्मान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। संघ सचिव अवधेश जैन ने बताया कि शिविर में सआदत अस्पताल के डॉ योगेंद्र विजय, नर्स लाला राम यादव, लैब टेक्नीशियन पूरणमल काछी, विकास शर्मा, रामकिशन व्यास की टीम ने मेडिकल परिक्षण कर रक्त एकत्र किया।

शिविर में बार अध्यक्ष देवकरण गुर्जर, विधि मानव अधिकार कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुराग गौतम, बृजमोहन शर्मा, रामावतार सोनी, योगेश व्यास, संजय जैन, जीतराम चौधरी दिलखुश, तुलसीराम चावला, शंकर लाल सैनी, रवी कुमार, बाबूलाल मीणा, श्यामसुंदर, विजय बहादुर सिंह आदि ने रक्तदान किया।

उनका कहना था कि रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है। ऐसे में हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। शिविर में 51 यूनिट का रक्तदान किया गया।


वैन को रवाना किया

टोंक. लोकसभा आम चुनाव के तहत गुरुवार को जिले के मतदाताओं को मतदान के लिए वोट देने के लिए कलक्ट्रेट परिसर से मतदाता जागरूकता मोबाइल वैन को जिला निर्वाचन अधिकारी आर.सी.ढेनवाल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

मोबाइल जागरूकता वैन जिले में बनाए गए 875 बूथ में जाकर मतदाताओं को वोट देने के लिए जागरूक करेगी। साथ कार्मिकों की ओर से ईवीएम व वीवीपेट मशीन की जानकारी दी जाएगी। संबंधित भ्रांतियों का निवारण भी किया जाएगा। इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी कैलाश चन्द्र शर्मा, स्वीप (सीईओ) नवनीत कुमार, कोषाधिकारी रामावतार शर्मा मौजूद थे।


दिलाई शपथ
देवली. लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर गुरुवार शाम पंचायत समिति में विकास अधिकारी ताराचंद जाटव ने कार्यालय के कर्मचारियों व अधिकारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।

विकास अधिकारी ने बताया कि पंचायत समिति व मनरेगा कर्मचारियों को मतदान में शामिल होने व इसके प्रति लोगों को अधिकाधिक जागरूक करने को लेकर शपथ दिलाई गई। उन्होंने बताया कि कर्मचारी लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, ऑनलाइन नाम देखने व मतदान का महत्व बताएंगे, ताकि प्रत्येक व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहे।