
आधा दर्जन से अधिक खेतों से केबल व पाइप चोरी
मालपुरा. टोरडी क्षेत्र में चोरों ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खेतों से केबल, इंजन पाइप व इंजनों से डीजल चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। खेत मालिक सुबह जब खेत पर पहुंचे तो कुओं में लगी केबल, इंजन पाइप के सामान व इंजनों से डीजल गायब मिले।
सभी पीडि़त किसानों ने मालपुरा पुलिस थाने पहुंच कर चोरी की रिपोर्ट थानाधिकारी को दी। गोरधन सैनी, सुखलाल माली, रामसहाय कहार, लाला कहार, रामकरण माली, राजेश सैनी ने बताया कि इस प्रकार की चोरी की घटनाएं पूर्व में भी हो चुकी है। चोरी की घटना से लोगों में गहरा रोष व्याप्त है।
मैरिज गार्डन के बाहर से बाइक चोरी
निवाई. शहर में एक मैरिज गार्डन के बाहर से खड़ी मोटरसाइकिल को चोर ले गए। पीडित ने मोटरसाइकिल चोरी की सूचना पुलिस को दी। पीडित बाबूखान मंसूरी निवासी शिवाजी कॉलोनी ने बताया कि शनिवार रात आठ बजे काली का बाग रोड स्थित एक मैरिज गार्डन के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी की थी। इसके बाद समारोह में शामिल होने चला गया। एक घंटे बाद वापस आया तो मोटरसाइकिल गायब थी। पीडित ने थाने में मोटरसाइकिल चोरी की एफआईआर दे दी।
युवक के साथ बर्बरता मामले में एक और गिरफ्तार
मालपुरा. लांबाहरिङ्क्षसह थाना क्षेत्र के भोपालाव जी की मोगिया ढाणी तन कांटोली में मोग्या जाति के लोगों की ओर से युवक एवं युवती को बन्धक बनाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब तक पुलिस ने दो महिलाओं सहित कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी भागीरथ ङ्क्षसह ने बताया कि कालू मोगिया ने मामला दर्ज कराया था। इसमें बोराडा थाना क्षेत्र के जिरोता निवासी नवरत्न मोगिया को गिरफ्तार किया है।
Published on:
14 Nov 2022 08:15 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
