6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोक्ष कल्याणक पर्व मनाया

दिगम्बर जैन नसिया अमीरगंज में सुबह आठवें तीर्थंकर चन्द्रप्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया।
2 min read
Google source verification
Eighth tirthankar

टोंक. दिगम्बर जैन नसिया अमीरगंज में निर्वाण लड्डू चढ़ाते श्रद्धालु।

टोंक. जिलेभर में बुधवार को भगवान चन्द्रप्रभु का मोक्ष कल्याणक पर्वमनाया गया। दिगम्बर जैन नसिया अमीरगंज में सुबह आठवें तीर्थंकर चन्द्रप्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया।

समाज के पवन कंटान ने बताया कि इस मौके पर सुबह शांतिधारा एवं क्षीर सागर जल लाकर जलाभिषेक से किया गया।

इसके बाद नित्यनियन पूजा की गई। इसमें चन्द्रप्रभु भगवान की पूजा-अर्चना कर श्रावकों ने निर्वाण कांड बोलकर चन्द्रप्रभु भगवान का निर्वाण लड्डू चढ़ाया।

इस दौरा नवीन जैन, महेश बिलासपुरिया, राजेश कुमार, अंकुर पाटनी, मुकेश, अशोक, अनिल जैन आदि मौजूद थे। समाज अध्यक्ष धर्मचन्द आंडरा ने बताया कि 29 मार्च को शशांक सागर के ससंघ सान्निध्य में आदिनाथ जयन्ती मनाईजाएगी। इसमें जैन नसिया परिसर में मानस्तम्भ के महामस्तक अभिषेक होंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है।


ग्यारह किलो का लड्डू चढ़ाया
चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर माणक चौक पुरानी टोंक में भगवान चंद्रप्रभु का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया गया। समाज प्रवक्ता राजेश अरिहंत ने बताया कि मंदिर में सुबह भगवान का अभिषेक व शांतिधारा के बाद नित्य नियम पूजा, भगवान चंद्रप्रभु की पूजा, णमोकार पूजा, नव देवता पूजा, 24 तीर्थंकर की पूजा की गई।

निर्वाण कांड का वाचन करते हुए जयकारों के बीच भगवान चंद्रप्रभु को सामूहिक रूप से लालचंद, शीखर, राकेश, अनिल, चंद्रशेखर, मनीष, चेतन, पारस, कमल, मनोज आदि ने 11 किलो का लड्डू चढ़ाया।

इस अवसर पर सिद्धचक्र महामंडल विधान की पूजा हुई। इसके तहत विधान की रचना कर मंडप पर पांच मंगल कलशों की स्थापना कर सरलीकरण, आचार्य निमंत्रण किया गया।

मंडप पर श्रीफल सहित 8 अघ्र्य चढ़ाए गए। इस विधान की पूजा 20 मार्चतक की जाएगी। इस दौरान मंदिर समिति अध्यक्ष चांदमल पाटनी, प्रकाश सोनी, पदम गोधा, सुमन, किरण, मंजू, प्रेमलता आदि मौजूद थे।

महिला मंडल की मधु लुहाडिय़ा ने बताया कि शाम को मंदिर में णमोकार महामंत्र के जाप का आयोजन एवं भक्तामर स्तोत्र का पाठ व भजन संध्या हुई। साथ ही प्रश्नोत्तरी में भगवान चंद्रप्रभु से सम्बन्धित प्रश्न पूछे गए।

समाज अध्यक्ष पारसमल ने बताया कि चंद्रप्रभु दिगंबर जैन नसिया तेरापंथी, चंद्रप्रभु दिगंबर जैन नसिया श्याम बाबा, चंद्रप्रभु दिगंबर जैन चैत्यालय छोटा बाजार में भी निर्वाण लड्डू चढ़ाए गए।


निवाई. श्री जैन समाज के तत्वावधान में दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में मूलनायक भगवान चन्द्रप्रभु का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बुधवार को अनेक धार्मिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया।

प्रवक्ता राकेश संघी ने बताया कि मोक्ष कल्याणक को लेकर सर्व प्रथम सोधर्म इन्द्र के साथ सभी इन्द्रों ने भगवान चन्द्रप्रभु की वृहद शांतिधारा की। इन्द्र इन्द्राणी द्वारा भगवान का चारों दिशाओं से क्षीर सागर के जल से अभिषेक किया गया।

पंडित निर्मल जैन शास्त्री द्वारा नित्य नियम पूजा शुरू हुई, जिसमें नवदेवता पूजा, णमोकार पूजा, चौबीस तीर्थकर पूजा के साथ भगवान चन्द्रप्रभु की विशेष पूजा अर्चना हुई।

पूजा के बीच संगीतकार सौभागमल सौगानी द्वारा भगवान का जन्म और पालना झुलाना पर मधुर भजन प्रस्तुत किए, जिस पर उपस्थित सभी श्रद्धालु भक्ति नृत्य करने झूम उठे।

समाजसेवी राजेश झांझरी, सुरेश पाटनी, विनोद सुनारा, प्रकाश बढेरा द्वारा निर्वाण काण्ड का उच्चारण करके भगवान चन्द्रप्रभु का निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया, जिससें मंदिर परिसर भगवान चन्द्रप्रभु की जयकारो से गुंजायमान हो गया।

चन्द्रप्रभु महामण्डल विधान की पूजा अर्चना हुई, जिसमें मण्डप पर पांच मंगल कलश स्थापना कर सकलीकरण आचार्य निमंत्रण किया गया।

मण्डप पर सोधर्म इन्द्र द्वारा मण्डल पर 128 श्री फल अघ्र्य चढ़ाया गया। इस अवसर पर रिंकू झांझरी, रमेश गिन्दौडी, निर्मल सुनारा, पारस पराणा, अशोक बिलाला, राकेश संघी, सुनील भाणजा, अतुल ठोलिया सहित अनेक लोग मौजूद थे।