11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मासूम से बलात्कार व हत्या के आरोपी दरींदे के खिलाफ चालान पेश

Rape case: अलीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में ६ साल की मासूम के साथ बलात्कार व हत्या के आरोपी दरींदे के खिलाफ पुलिस ने वारदात के 23 दिन बाद मंगलवार को विशिष्ट न्यायालय (पोक्सो कोर्ट) में चालान पेश किया है।
2 min read
Google source verification
मासूम से बलात्कार व हत्या के आरोपी दरींदे के खिलाफ चालान पेश

मासूम से बलात्कार व हत्या के आरोपी दरींदे के खिलाफ चालान पेश

टोंक. जिले के अलीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में ६ साल की मासूम के साथ बलात्कार व हत्या के आरोपी दरींदे के खिलाफ पुलिस ने वारदात के २३ दिन बाद मंगलवार को विशिष्ट न्यायालय (पोक्सो कोर्ट) में चालान पेश किया है। कोर्टने चालान (आरोप पत्र) में कमीपूर्तिके लिए पुलिस को २ जनवरी तक का समय दिया है। पुलिस ने चालान के साथ आरोपी महेन्द्र उर्फधोल्या मीणा को भी पेश किया।

न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। पुलिस ने कोर्टमें 200 पेज का चालान 44 गवाह व सबूत के साथ दिया है। कोर्टमें अब मामले की सुनवाई होगी। इसके साथ लोगों को उक्त मामले में फैसले का इंतजार है। गौरतलब है कि गत 30 नवम्बर को ६ साल की मासूम स्कूल गई थी। जहां से कोई उसका अपहरण कर ले गया था। आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और स्कूल यूनिफोर्म में लगी बैल्ट से गला दबाकर हत्या कर दी थी।

मासूम का शव दूसरे दिन एक दिसम्बर को गांव के समीप जंगल में झाडिय़ों में मिला था। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी महेन्द्र उर्फ धोल्या मीणा को दो दिसम्बर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तमाम सबूत एकत्र करने के बाद कोर्ट में चालान पेश किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे न्यायालय में पेश किया।


मासूम के हाथ में मिले थे आरोपी के बाल
मामले की जांच कर रहे पुलिस उपाधीक्षक जग्गूराम पूनिया ने बताया कि कोर्ट में 200 पेज का चालान पेश किया है। चालान पेश करते समय ध्यान रखा गया हैकि आरोपी को सख्त सजा दिलाने में किसी भी प्रकार की चूक नहीं रहे। ऐसे में सभी दस्तावेज तथा गवाह के नाम दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मासूम के हाथ में आरोपी के बाल थे। ऐसे में पुलिस ने एफएसएल से बालों तथा बलात्कार के समय मिले कई अन्य चीजों का डीएनए आरोपी से कराया गया है। ये सही पाए जाने पर इसे भी कोर्ट में पेश किया गया है।

कोर्ट परिसर में आवाज... मिले फांसी की सजा
आरोपी को कोर्ट में पेश करने के दौरान पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी। पहले आरोपी को कोर्टस्थित बैरक में रखा गया। बैरक से विशेष न्यायालय तक एक बार आरोपी को लाना का अभ्यास किया गया। इसके बाद आरोपी को कार में बैठाकर बैरक से न्यायालय तक लाया गया। जहां मानव शृंखला के बीच पेश किया। इस दौरान न्यायालय परिसर में खड़े अधिवक्ता तथा अन्य लोग आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे।