
ग्रामीणों के सहयोग से पचेवर पुलिस चौकी की बदली तस्वीर
पचेवर. कस्बे स्थित पुलिस चौकी की जन सहयोग से तस्वीर बदल गई है। जबकि पुलिस चौकी में बदलाव के लिए दो पुलिसकर्मियों की मेहनत रंग लाई है। हैड कांस्टेबल राम अवतार व गौरी शंकर के अथक प्रयासों से पुलिस चौकी का स्वरूप ही बदल गया है। अब पुलिस चौकी का भवन चमकने लगा है। हैड कांस्टेबल राम अवतार ने बताया कि थाना अधिकारी के निर्देशन में जन सहयोग से पुलिस चौकी के रंग-रोगन सहित मरम्मत कार्य करवाया गया है। गौरतलब है कि यहां पहले पुलिस थाना संचालित हुआ करता था।
इस भवन में पुलिस चौकी बनाई गई है। पुलिस चौकी में सालों से पुलिसकर्मी नहीं रहते थे। इसी के साथ सार-संभाल नहीं होने से भवन जर्जर हो गया था। चौकी के परिसर के आस-पास गंदगी फैली रहती थी। अब जन सहयोग से पुलिस चौकी भवन की मरम्मत करवाई गई है। भवन परिसर के चारों ओर साफ-सफाई की गई है। पुलिस चौकी परिसर में पौधरोपण भी किया गया है।
वहीं भवन के रंग रोगन का कार्य किया है। जिससे पुलिस चौकी का भवन चमकने लगा है। शौचालय की मरम्मत, भवन व दरवाजे-खिड़कियों, हवालात समेत बैरिक के रंग-रोगन के साथ ही बोर्ड पर नाम लिखवाया गया है।
राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरुकता को लेकर साइकिल रैली
देवली. सीआईएसएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र द्वारा शनिवार को शहर में आम नागरिकों में राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साइकिल रैली में आरटीसी के प्राचार्य एवं उपमहानिरीक्षक सितांशु शेखर मिश्रा के दिशा निर्देश पर उनके सहयोगी कमांडेंट आरटीसी अमरीश कुमार उपाध्याय, उप कमांडेंट बीएल जाट तथा सहायक कमांडेंट अनीता दलाल और प्रशिक्षणार्थियों एवं बल सदस्यों ने बढ़-चढकऱ भाग लिया। यह साइकिल रैली आरटीसी मेन गेट से होते हुए पेट्रोल पंप चौराहा ,पटवा बाजार, छतरी चौराहा एवं ममता सर्किल होते हुए पुन: सीआईएसए$फ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र के प्रांगण में प्रवेश की।
Published on:
30 Oct 2022 07:44 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
