3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी: टोंक डिपो को मिली रोडवेज की 4 नई बस, जयपुर-कोटा-चित्तौड़गढ़ तक सफर होगा आसान

Rajasthan Roadways: टोंक रोडवेज डिपो को सरकार की ओर से चार नई बसों की सौगात मिली है। नई बसों के संचालन से रोडवेज नेटवर्क को मजबूती मिलेगी।

2 min read
Google source verification

टोंक

image

Anil Prajapat

Apr 03, 2026

Rajasthan Roadways

टोंक डिपो को रोडवेज की 4 नई बसों की सौगात। फोटो: पत्रिका

टोंक। टोंक रोडवेज डिपो को सरकार की ओर से चार नई बसों की सौगात मिली है। जिनका संचालन शुरू कर दिया गया है। टोंक डिपो के बेडे में नई बसों के शामिल होने से लंबी दूरी के यात्रियों को अब अधिक सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा मिल सकेगी।

नई बसों के संचालन से रोडवेज नेटवर्क को मजबूती मिलेगी। उन्होंने जानकारी दी कि बसों को आवंटन के अनुसार दो-दो के समूह में संचालन में शामिल किया गया है।

इन रूटों पर चलेंगी

इन बसों का संचालन सुबह 5:45 बजे टोंक से जयपुर, निम्बाहेड़ा और चित्तौड़ के लिए किया जा रहा है। वहीं सुबह 7:45 बजे सवाई माधोपुर से जयपुर और कोटा के लिए भी बसें रवाना हो रही हैं। टोंक रोडवेज डिपो को मिली चार नई बसों के संचालन से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से बसों की कमी के कारण यात्रियों को भीड़भाड़ और असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

नई बसों के जुड़ने से अब यात्रियों को समय पर और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा। जयपुर, कोटा, निम्बाहेड़ा और चित्तौड़ जैसे प्रमुख रूटों पर सीधा फायदा देखने को मिलेगा। खासकर विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को सुविधा होगी। डिपो प्रशासन का मानना है कि इससे यात्रियों का भरोसा भी रोडवेज सेवाओं पर और अधिक मजबूत होगा।

अब हो गई कुल 68

डिपो के मुख्य प्रबंधक पवन कुमार मीणा ने बताया कि चार नई बसों के शामिल होने से टोंक डिपो की कुल बस संख्या 64 से बढ़कर 68 हो गई है। इससे डिपो की संचालन क्षमता में वृद्धि होगी और रूट प्रबंधन बेहतर हो सकेगा। मुख्य प्रबंधक के अनुसार, जल्द ही 9 और बसें मिलने की संभावना है, जिससे रोजाना के संचालन लक्ष्य को आसानी से पूरा किया जा सकेगा। नई बसों का संचालन “स्टार लाइन” के रूप में किया जा रहा है, जो बेहतर सुविधाओं के लिए जानी जाती हैं।

इससे न केवल यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि डिपो की कार्यक्षमता और सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। अधिकारियों का मानना है कि इससे न केवल यात्री सेवाओं में सुधार होगा, बल्कि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को समय और सुविधा दोनों का लाभ मिलेगा। डिपो प्रशासन के अनुसार, यह कदम टोंक के बस नेटवर्क को मजबूत करेगा।