3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tonk New Collector : टोंक को मिल नया जिला कलेक्टर, टीना डाबी ने संभाला आज कार्यभार, कही बड़ी बात

Tonk New Collector : आईएएस टीना डाबी ने टोंक कलेक्ट्रेट पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

2 min read
Google source verification
Tonk new district collector Tina Dabi took charge today somewhere big

टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी। फोटो साभार -X

Tonk New Collector : टोंक को नया जिला कलेक्टर मिल गया है। आईएएस टीना डाबी ने टोंक कलेक्ट्रेट पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन शोकरिया और निवाई की उपखंड अधिकारी पूजा मीणा ने टीना डाबी का स्वागत किया।

टोंक जिले की नई कलेक्टर टीना डाबी ने इस अवसर पर कहाकि आमजन को राहत देना उनकी पहली और बड़ी प्राथमिकता होगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए टीना डाबी ने कहा कि मुख्यमंत्री संपर्क पॉर्टल पर परिवाद से जुड़े सभी मामलों का समाधान किया जाएगा। इन परिवादों का फिजिकल वेरिफिकेशन कर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से समाधान होगा।

टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी ने कहा कि सरकार की लगभग 2 दर्जन फ्लैगशिप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।

31 मार्च को हुआ प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा बदलाव

राजस्थान सरकार ने 31 मार्च को प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा बदलाव किया। प्रदेश के 26 जिलों के जिला कलेक्टर बदले गए। वर्तमान जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल को निदेशक एवं पदेन विशिष्ट शासन सचिव, जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग जयपुर में लगाया गया है।

टोंक से पहले बाड़मेर की कलेक्टर थी टीना डाबी

तबादले से पूर्व आईएएस टीना डाबी का बाड़मेर जिले की जिम्मेदारी उठा रहीं थी। बाड़मेर से उनका टोंक तबादला कर दिया गया। करीब 18 महीने के कार्यकाल में उनकी प्रशंसा बाड़मेर से दिल्ली में भी हुई। जल संरक्षण से लेकर बेटियों के सशक्तिकरण जैसे हर मोर्चे पर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। बाड़मेर जैसे सीमावर्ती और संवेदनशील जिले में काम करना हमेशा चुनौतीपूर्ण माना जाता है लेकिन टीना डाबी ने इन चुनौतियों को अवसर में बदल दिया। आईएएस टीना डाबी की बदौलत जल संचय जन भागीदारी कार्यक्रम में बाड़मेर ने देश में पहला स्थान हासिल किया था।

अब तक 68 ने संभाला पद

देश की आजादी से अब तक टोंक जिले में 67 जिला कलक्टर रह चुके हैं। टीना डाबी 68वीं जिला कलक्टर होंगी। इनमें से 14 महिलाएं हैं। बाकी पुरुष कलक्टर लगे हैं। सरकार ने जिले का पहला कलक्टर जोरावर सिंह झाल को लगाया था। वह 15 दिसम्बर 1948 से 14 सितम्बर 1949 तक रहे।

ऐसा पहली बार है कि राज्य सरकार ने लगातार तीसरी बार टोंक जिले की कमान महिलाओं के हाथ सौंपी है। हालांकि पहले भी कई महिलाएं जिला कलक्टर रह चुकी है। लेकिन लगातार तीन महिलाओं को कलक्टर लगाया गया है। इससे पहले डॉ. सौम्या झा फिर कल्पना अग्रवाल और अब टीना डाबी कलक्टर होंगी।