29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करोडीें की लागत से बन रहे गौरवपथ निर्माण में पार्षद सहित कई लोगों ने लगाया घटिया निर्माण सामग्री का आरोप

पार्षदो सहित कई लोगों ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण सामग्री का आरोप लगाते हुए अधिशासी अधिकारी एवं पालिकाध्यक्ष को अवगत करवाया है।  
2 min read
Google source verification
charged-allegations-of-poor-construction-material-in-gaurav-pad

उनियारा भूतेष्वर गेट से लेकर नैनवा मार्ग पर बनने वाले गौरवपथ में झींकरे की जगह चूरी को फैलाती जेसीबी।

उनियारा. नगरपालिका की ओर से बन रहे गौरवपथ में ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री को काम में लेने का आरोप वार्ड के पार्षद सहित कई लोगों ने लगाया। जानकारी अनुसार नगरपालिका की ओर भूतेश्वर गेट से लेकर नैनवा रोड स्थित गलवा बांध की नहर तक डेढ़ करोड की लागत से गौरवपथ का निर्माण करवाया जा रहा है

जिसमें वार्ड के पार्षद हनुमान कुशवाह सहित कई लोगों ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण सामग्री का आरोप लगाते हुए अधिशासी अधिकारी एवं पालिकाध्यक्ष को अवगत करवाया है।

पार्षद ने बताया कि ठेकेदार संबंधित रोड जो बनने जा रहा है, उस पर झींकरा डालने के बाद लाल चूरी का पाउडर डलवा रहा है एवं उसकी कुटाई भी नहीं हो रही है। इस बारे में पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरशमीणा का कहना है कि ठेकेदार ने घटिया निर्माण सामग्री को काम में लेना चाहा तो संबंधित की जांच करवाकर कार्य को रोका जाएगा।

टोडारायसिंह को मिली नई दमकल
टोडारायसिंह. कस्बे समेत उपखण्ड के सवा सौ गांवों में आगजनी की घटनाओं में अब शीघ्र नियंत्रण हो सकेगा। इसके लिए स्वायत्त शासन विभाग ने टोडारायसिंह नगरपालिका में भी दमकल दी है।

उल्लेखनीय है कि नगरपालिका क्षेत्र व उपखण्ड की 31 ग्राम पंचायतों में आगजनी की घटनाओं से नियंत्रण के लिए टोडारायसिंह नगरपालिका में छोटी दमकल की सुविधा थी, लेकिन बड़ी आगजनी की घटना में उक्त दमकल नाकाम साबित रहती थी।


नियंत्रण नहीं होने पर मालपुरा, देवली या टोंक से दमकल मंगवाई जाती थी। अन्य उपखण्डों से दमकल के पहुंचने तक आगजनी में काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। पिछले लम्बे समय से उपखण्ड के लिए बड़ी दमकल की मांग थी।

पालिका ईओ चेतन कुमार जैन ने बताया नगरपालिका को स्वायत शासन विभाग ने नगरपालिका को तीन हजार लीटर पानी की क्षमता वाली नई बड़ी दमकल दी है। जिससे उपखण्ड क्षेत्र को आगजनी की घटनाओं में शीघ्र नियंत्रण किया जा सकेगा।

ज्ञात रहे, गत अप्रेल माह में आयोजित लोकार्पण समारोह में स्वायत शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी से पालिकाध्यक्ष संतकुमार जैन ने बड़ी दमकल की मांग की थी। जिसके तहत टोडारायसिंह को नई दमकल की सौगात मिली है।