3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: प्रतिदिन सामने आ रहे पीलिया रोग से ग्रसित नए-नए रोगी, सीएमएचओ ने अस्पताल का किया निरीक्षण

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
cmho-inspected-the-hospital

video: प्रतिदिन सामने आ रहे नए रोग, सीएमएचओ ने अस्पताल का किया निरीक्षण

बंथली. घाड़ कस्बे में पीलिया रोग जड़ से समाप्त नहीं हो पा रहा हैं। प्रतिदिन नए-नए मरीज उपचार कराने को घाड़ व बाद में दूनी अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे चिकित्सा विभाग की लापरवाही सामने आ रही हैं तो दूसरी ओर चिकित्सा विभाग पीलिया रोग को लेकर स्थिति नियंत्रण में बता रहा हैं।

चिकित्साकर्मियों से प्रतिदिन पीलिया रोग सम्बंधी फीडबेक लेकर मॉनीटरिंग कर रहे टोंक सीएमचओ सुरेश भंड़ारी निरीक्षण पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दूनी व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घाड़ पहुंचे।

घाड़ में चिकित्साकर्मियों की टीम की ओर से घर-घर किए सर्वे के आकड़े दिखाए जाने पर उन्होंने चिकित्साकर्मियों को कहा मुझे रोग मुक्त मरीजों के आकड़े चाहिए।

उल्लेखनीय है सीएमएचओ भंड़ारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दूनी पहुंचे, जहां चिकित्साधिकारी सुनील शर्मा से घाड़ से रैफर होकर आ रहे पीलिया रोगियों के उपचार सम्बंधी जानकारी ली।

साथ ही नए रोगियों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने लैबर रूम, जनरल एवं महिला वार्ड सहित दवा कक्ष सहित अन्य का निरीक्षणकर साफ-सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए।

अस्पताल पहुंच रहे नए पीलिया रोगी
गौरतलब हैं कि इधर चिकित्सा विभाग की ओर से पीलिया रोग पर स्थिती नियंत्रण में होने की बात कही जा रही हैं तो उधर प्रतिदिन घाड़ सें रैफर होकर पीलिया रोग से ग्रसित नए-नए रोगी दूनी अस्पताल में उपचार को आ रहे हैं।

घाड़ निवासी मंगलसिंह गुर्जर, टोनू बाहेती, महावीर भाट सहित अन्य लोगों ने बताया कि पीलिया रोग पर अभी चिकित्सा विभाग नियंत्रण नहीं कर पाया हैं।

रोग से ग्रसित अभी कई मरीज कस्बे में झोलाछाप चिकित्सकों की शरण में जाकर अपना समय-धन बर्बाद कर रहे हैं। उनका कहना हैं झोलाछाप चिकित्सकों की ओर से किए जा रहे उपचार से पीलिया रोग पूर्ण रूप से समाप्त नहीं होगा।