4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डाकघरों में खुलेंगे कॉमन सर्विस सेंटर, डाक विभाग ने शुरू किया डाक डिजिटल इंडिया मिशन

भारतीय डाक विभाग की और से डाक डिजिटल इंडिया मिशन के तहत आम लोगों तक ई-सर्विस पहुंचाने के लिए डाकघरों में भी कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधा शुरू की जा रही है।  

3 min read
Google source verification
डाकघरों में खुलेंगे कॉमन सर्विस सेंटर, डाक विभाग ने शुरू किया डाक डिजिटल इंडिया मिशन

डाकघरों में खुलेंगे कॉमन सर्विस सेंटर, डाक विभाग ने शुरू किया डाक डिजिटल इंडिया मिशन

टोंक. भारतीय डाक विभाग भी अब अपना प्रारूप बदल रहा है। डाकघरों में पहले बैंकों की तर्ज पर काम शुरू किया गया। अब डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर खोले जाने की कवायद शुरू हो गई है। कुछ डाकघरों में इस योजना के तहत काम भी शुरू हो चुका है। धीरे-धीरे सभी डाकघरों में यह सुविधा शुरू होगी। डाक डिजिटल इंडिया मिशन के तहत आम लोगों तक ई-सर्विस पहुंचाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने इसकी शुरुआत की है।

टोंक व बून्दी मण्डल के सभी डाकघरों में भी कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधा शुरू होगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है । इसके लिए डाककर्मियों को ट्रेङ्क्षनग दी जा रही है। लोगों को उनके ही क्षेत्र में अपने पास ही आवश्यक सेवाओं की सुविधा देने के लिए विभाग की ओर से डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर खोले जा रहे है।


ग्रामीण क्षेत्र के किसान,मजदूर व आम लोगों को केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ एक ही जगह मिल सकेगा। कॉमन सर्विस सेंटर की शुरूआत होने के बाद जिले के लोग प्रधान डाकघर में ङ्क्षसगल ङ्क्षवडो में जन्म, मृत्यु, आय, जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र, पैन कार्ड आदि के लिए डाकघरों में भी आवेदन कर सकेंगे। अपने ही क्षेत्र के पास डाकघर में सीएससी खुल जाने के बाद से किसानों को अपने कार्य कराने के लिए शहर के चक्करलगाने से निजात मिल जाएगी।


45 में काम हुआ शुरू:

टोंक व बून्दी मण्डल को मिलाकर अब तक 210 का कॉमन सर्विस सेन्टर का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इनमें से 45 में डाकघर में कॉमन सर्विस सेन्टर पर सेवाएं शुरू कर दी गई है। शेष रहे सेन्टर की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। ट्रेनिग दी जा रही है

प्रशिक्षण की प्रक्रिया जारी

डाक घरों में कॉमन सर्विस सेन्टर खोलने के लिए विभाग की ओर से डाककर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कई स्थानों पर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। शेष रहे स्थानों पर प्रशिक्षण की प्रक्रिया जारी है। कॉमन सर्विस सेंटर के जिला नोडल अधिकारी शोभित जैन ने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर खुल जाने से डाकघर में ही जन्म, मृत्यु, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के साथ-साथ पैन कार्ड, आधार कार्ड, स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा, वाहन बीमा, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का बीमा कराने की सुविधा मिलेगी।

इसी तरह प्रधानमंत्री फसल बीमाए फसल सहायता योजनाए मजदूरों का रजिस्ट्रेशन, पेंशन सहित डीलर, खाद्य लाइसेंस, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, पीएम श्रम योगी जनधन पेंशन योजना, मतदाता आवेदन,फास्टटैग, जीएसटी, टीडीएस रिटर्न,डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट, एलएलपी निबंधन, जमीन की रसीद व भूमि अधिग्रहण सर्टिफिकेट, बिजली विभाग से संबंधित कार्य, मोबाइल व डिश टीवी रिचार्ज समेत अन्य सरकारी योजनाओं का भी कार्य एक जगह ही हो सकेगा।

चक्कर काटने से बचेंगे
जिले के सभी डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर खोले जा रहे है। जिला प्रबंधक शोभित जैन ने बताया कि डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर खुलने पर एक ही छत के नीचे सुविधाओं की संख्या बढ़ेगी व बुजुर्ग पेंशन लेने के लिए बैंक के चक्कर काटने से बचेंगे साथ ही डाक विभाग से संबंधित कार्य भी निपटाए जा सकेंगे।

टोंक बून्दी मण्डल में 355 डाकघर:

बैरवा ने बताया कि टोंक व बून्दी मण्डल में 355 डाकघर है। इन सभी में कॉमन सर्विस सेन्टर खोले जाने है। जिसमे टोंक मण्डल में 200 व बून्दी मण्डल में 155 संचालित डाकघर में ये कॉमन सविैस सेन्टर खोले जाऐगे।

केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा। इससे दूर दराज से शहरों की ओर आने वाले किसानों व लोगों का समय और पैसा भी बचेगा। डाकघरों में मिलने वाली इन सेवाओं के बदले उपभोक्ताओं से किसी प्रकार का अतिरिक्त चार्ज नहीं वसूला जाएगा। उपभोक्ताओं को केवल सरकारी फीस देनी होगी।
एचएल बैरवा, डाक अधीक्षक टोंक मण्डल