
कांग्रेस ने टोंक से पायलट को मैदान में उतारा, भाजपा ने मालपुरा में कन्हैया पर फिर जताया भरोसा
कांग्रेस ने टोंक से पायलट को मैदान में उतारा, भाजपा ने मालपुरा में कन्हैया पर फिर जताया भरोसा
कांग्रेस ने पहली सूची जारी की, जबकि भाजपा की दूसरी सूची आई
टोंक. विधानसभा चुनाव में खासे इंतजार के बाद आखिर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। वहीं भाजपा ने दूसरी सूची जारी की है। दोनों ही दलों की सूचियों में जिले से एक-एक प्रत्याशी का नाम घोषित किया गया है।
कांग्रेस ने टोंक विधानसभा से एक बार फिर पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को मैदान में उतारा है। जबकि भाजपा ने इस सीट को पेंङ्क्षडग में रखा है।
भाजपा ने मालपुरा सीट पर फिर से वर्तमान विधायक कन्हैयालाल चौधरी को टिकट देकर भरोसा जताया है। इस सीट पर भी कांग्रेस ने अभी तक किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
मालपुरा में विधायक बने
1952, 1957 व 1967 में दामोदर व्यास, 1972, 1980, 1990 में सुरेंद्र व्यास कांग्रेस से जीते एवं 1998 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विजयी रहे। 1993 व 2003 में भाजपा के जीतराम चौधरी, 1977 व 1985 के चुनाव में नारायण ङ्क्षसह विजयी रहे।
1962 में जयङ्क्षसह विधायक बने। 2008 में निर्दलीय रणवीर पहलवान एवं 2013 व 2018 में बीजेपी के कन्हैयालाल चौधरी विधायक बने।
तीन दशक से कांग्रेस का नहीं खुला खाता
आंकड़ों पर नजर डालें तो 1967 में टोंक जिले की मालपुरा विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र पार्टी से राजमाता गायत्री देवी चुनाव लड़ी थी। इस चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार दामोदर व्यास को 26 हजार 408 मत मिले, वहीं गायत्री देवी को 17 हजार 388 मतों से ही संतोष करना पड़ा।
लेकिन राजस्थान के लौहपुरुष एवं राजस्थान सरकार में गृहमंत्री रहे दामोदर व्यास के विधानसभा क्षेत्र मालपुरा में 1990 के चुनाव के बाद से अब तक कांग्रेस जीत हासिल नहीं कर पा रही है। ऐसे में इस सीट पर कांग्रेस भाजपा का विजयी रथ रोकने का प्रयास करेगी।
भाजपा ने अब तक दो सीटों पर व कांग्रेस ने एक सीट पर की घोषणा
अब तक भाजपा ने देवली-उनियारा से विजय बैंसला एवं मालपुरा से कन्हैयालाल चौधरी को मैदान में उतारा है। भाजपा की ओर से टोंक व निवाई सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है।
जबकि कांग्रेस ने टोंक सीट पर सचिन पायलट के नाम की घोषणा की है। निवाई तथा देवली-उनियारा में सीट पर प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार है।
क्या कन्हैया लगाएंगे तिकड़ी या रोकेगी कांग्रेस
मालपुरा सीट की बात करें तो भाजपा ने लगातार तीसरी बार कन्हैयालाल चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। यहां चौधरी के अलावा भाजपा के पास कोई और विकल्प नहीं था। अब कन्हैयालाल तिकड़ी लगाने की तैयारी में है।
उधर कांग्रेस की बात करें तो मालपुरा विधानसभा से अब तक पिछले तीन दशक में वह नहीं जीत पाई है।वहीं मालपुरा विधानसभा में अब तक हुए 14 आम चुनाव में 6 बार कांग्रेस, 3 बार भाजपा एवं दो बार निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे।
स्वतंत्र पार्टी एक बार, एवं जनता पार्टी ने दो बार विजय हांसिल की। 2018 में कांग्रेस ने इस सीट को राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी के लिए छोड़ दी थी। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी के रूप में रणवीर पहलवान मैदान में थे, जिनको कन्हैयालाल ने 29 हजार 786 मतों से हराया था।
Published on:
21 Oct 2023 08:29 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
