9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांधी पार्क से किया पैदल मार्च, सांसदों के निलम्बन के विरोध में कांग्रेस का हुआ धरना-प्रदर्शन

संसद में विपक्ष के सांसदों के निलंबन के विरोध में जिला कांग्रेेस कमेटी टोंक ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क टोंक में धरना दिया।  
less than 1 minute read
Google source verification
गांधी पार्क से किया पैदल मार्च, सांसदों के निलम्बन के विरोध में कांग्रेस का हुआ धरना-प्रदर्शन

गांधी पार्क से किया पैदल मार्च, सांसदों के निलम्बन के विरोध में कांग्रेस का हुआ धरना-प्रदर्शन

संसद में विपक्ष के सांसदों के निलंबन के विरोध में जिला कांग्रेेस कमेटी टोंक ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क टोंक में धरना दिया। फिर काली पट्टियां बांधकर कार्यकर्ताओं ने घण्टाघर चौराहा टोंक तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। धरने को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा ने कहा कि विपक्ष के 142 से अधिक सांसदों का निलंबन लोकतंत्र के इतिहास में नहीं मिलता है। यह लोकतांत्रिक सिद्धांतों की हत्या है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है। भाजपा जन प्रतिनिधियों की ताकत को कमजोर कर रही है।


इस अवसर पर पूर्व विधायक कमल बैरवा, दिनेश चौरासिया, एडवोकेट महावीर तोगड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता, मणिन्द्र बैरवा, सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक, अचीउत ठाकुर, आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रवक्ता जर्रार खान ने बताया कि इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, फोजूराम मीणा, वसीम, रामलाल सैनी, हरि किशन शर्मा, मासूम अली, बरकात हसीन, अजीज कुरैशी, बजरंग लाल वर्मा उप सभापति, छोगालाल गुर्जर जिला परिषद सदस्य, अशोक कुमार महावर, इरशाद खान सेवादल, सुरेन्द्र रैगर आदि थे।

ग्रामीणों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

उदयपुरिया गांव में एक मकान में रखे बैग से 7 लाख 30 हजार की राशि पार करने के मामले में पीडि़त एवं ग्रामीणों ने ढिकोलिया में लगे शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी त्रिलोक चंद मीणा को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि पीडि़त किरोड़ी लाल मीणा अपने छोटे भाई की सगाई समारोह में दिल्ली से सीधे ही चतरपुरा गांव आए थे। वहां से बैग में रखी राशि को लेकर उदयपुरिया वापस गए थे। इस बीच 15 दिसंबर की शाम बैग में रखी हुई राशि अज्ञात चोर चुराकर वहां से फरार हो गए थे। इस मामले को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से खुलासा नहीं किया गया है।