27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवली में 38 साल बाद बना कांग्रेस का पालिकाध्यक्ष

देवली. शहर में कांग्रेस सिंबल पर नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष की कुर्सी 38 साल बाद मिली है। शहर में भाजपा ने विगत वर्षों में कई बार अपना चेयरमैन बनाया है, लेकिन कांग्रेस को अपना पालिकाध्यक्ष बनाने में 38 साल का लंबा इंतजार देखना पड़ा है।

2 min read
Google source verification
देवली में 38 साल बाद बना कांग्रेस का पालिकाध्यक्ष

देवली में 38 साल बाद बना कांग्रेस का पालिकाध्यक्ष

देवली. शहर में कांग्रेस सिंबल पर नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष की कुर्सी 38 साल बाद मिली है। शहर में भाजपा ने विगत वर्षों में कई बार अपना चेयरमैन बनाया है, लेकिन कांग्रेस को अपना पालिकाध्यक्ष बनाने में 38 साल का लंबा इंतजार देखना पड़ा है। नगर पालिका में आखिरी बार 17 मार्च 1982 से 1986 को आत्मा राम जैन कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष बने थे। उसके बाद 30 अगस्त 1990 तक प्रशासक रहे।

उसके बाद निर्दलीय रूप में रमेश जिंदल 31 अगस्त 1990 से 30 सितंबर1993 तक, रतन मंगल एक अक्टूबर 93 से 14 सितम्बर 94 तक, रमेश जिंदल 15 सितम्बर 94 से 28 अगस्त 95 तक, भाजपा के बाबूलाल दीपक 29 अगस्त 95 से 20 जनवरी 99, कैलाश मीणा 21 जनवरी 99 से 28 अगस्त 2000 तक, भाजपा से मंजू जैन 29 अगस्त 2000से 21 अगस्त 2005 तक, निर्दलीय कांता कंछल 22 अगस्त 2005 से 11 जून 2008 तक, कार्यवाहक प्रियवंदा शर्मा 12 जून 2008 से 11 जुलाई 2008 तक, मंजू जैन 11 जुलाई 2008 से 20 अगस्त 2010 तक, बसपा के कैलाश सोनी 20 अगस्त 2010 से 20 अगस्त 2015 तक ,भाजपा की रेखा जैन 21 अगस्त 2015 से 20 अगस्त 2015 तक रहे हैं। इतनी लंबी अवधि के बाद रविवार को हुए पालिकाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के नेमी चंद जैन ने जीत हांसिल की है।

देवली में12 मतों से जीते सौरभ जिंदल
देवली. नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में निर्दलीय चुनाव जीतकर कांग्रेस में शामिल हुए सौरभ जिंदल ने 12 मतों से जीत हांसिल की है। त्रिकोणीय मुकाबले में निर्दलीय भीमराज जैन को हराया।रिटर्निंग अधिकारी भारत भूषण गोयल ने बताया कि सोमवार को नामांकन के दौरान सौरभ जिंदल ,भीमराज जैन एवं मेघा शर्मा ने उपाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन प्रस्तुत किया।जांच में तीनों नामांकन सही मिले तथा नाम नहीं उठाने पर दोपहर बाद मतदान करवाया गया।

शाम 5 बजे तक हुए मतदान में सभी 25 पार्षदों ने भाग लिया, जिसमें सौरभ जिंदल को 18, भीमराज जैन को 6 तथा मेघा शर्मा को एक मत मिला। जिस पर रिटर्निंग अधिकारी गोयल ने सौरभ जिंदल को 12 मतों से विजय घोषित कर दिया। विजय की घोषणा के साथ ही शहर में आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया तथा समर्थकों ने फूल मालाओं से नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष का स्वागत किया।देवली.नवनिर्वाचित पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल का स्वागत करते समर्थक।