30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सचिन पायलट व अशोक गहलोत के लिए यूनुस खान ने कहा दोनों की लड़ाई से कांग्रेस को हो रही है परेशानी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
congress-seeking-votes-by-showing-dreams

सचिन पायलट व अशोक गहलोत के लिए यूनुस खान ने कहा दोनों की लड़ाई से कांग्रेस को हो रही है परेशानी

टोंक. विधानसभा क्षेत्र टोंक से भाजपा के प्रत्याशी व मंत्री यूनुस खान ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को कबड्डी खेलने के लिए अभी अशोक गहलोत से दो-दो हाथ होना होगा। इसके बाद पायलट का भाजपा से कबड्डी खेलने का नम्बर आएगा।

यूनुस ने कहा कि सचिन पायलट टोंक की जनता को झूठे सपने दिखाकर वोट लेना चाह रहे हैं। जबकि उनको दिल्ली से फुर्सत ही नहीं है। वे शनिवार को टोंक विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा करने के दौरान सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता को सडक़ पर चलने वाला चाहिए।

ना कि हवा में उडऩे वाला। जनता अब किसी छलावे में नहीं आएगी। बल्कि उसे चुनेगी जो जनता के बीच रहता है। उनके पास जाकर दुख दर्द जानता है। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट व अशोक गहलोत की लड़ाई पहले से ही कांग्रेस को परेशान कर रही है। भाजपा से तो मुकाबला करने की स्थिति में ही नहीं है।


उन्होंने कहा कि सचिन पायलट खुद कमजोर हुए तो उन्होंने प्रदेशभर से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को टोंक बुलाना शुरू कर दिया है। जबकि उन्हें पता है भाजपा के साथ 36 कौम जुट गई है।

मेहंदवास से हुई शुरुआत
यूनुस खान ने दौरे की शुरुआत मेहंदवास गांव से की। लोगों ने उन्हें मालाओं से लाद दिया तथा स्वागत में साफे बंधवाए। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास कराकर जनता के बीच आई है। भाजपा ने हर क्षेत्र में विकास कराया है। चाहे वो शिक्षा हो या चिकित्सा। हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई है।

ताकि कोई भी योजना से वंचित नहीं रहे।
मेहंदवास गांव में प्रत्याशी यूनुस खान तथा विधायक अजीत मेहता को घोड़ी बैठाकर गांव का भ्रमण कराया। यूनुस खान ने कहा कि भामाशाह, अन्नपूर्णा, स्कूल क्रमोन्नत आदि योजना चलाकर प्रदेश को विकास के पथ पर ला खड़ा किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने टोंक विधानसभा क्षेत्र के गांवों के हालात सुधारे हैं, जितनी सडक़ों का निर्माण भाजपा सरकार में हुआ उतना कभी भी नहीं हुआ। कांग्रेस ने 55 साल तक राज किया, लेकिन लोग पानी, बिजली व सडक़ों के लिए तरस गए थे। मैं तो सेवक हूं टोंक से मेरा पुराना नाता है। यूनुस खान ने रहीमपुरा गांव में प्रहलाद यादव के घर खाना बनाकर खाया।

Story Loader