16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Corona Virus: टोंक बना कोरोना का हॉटस्पॉट : एक नौशे मियां पुल तथा 21 बमोर गेट क्षेत्र में मिले पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की सख्यां हुई 93

शहर में आए 22 पॉजिटिव में 11 पुरुष तथा 11 महिलाएं हैं। उक्त पॉजिटिव रोगियों को फिलहाल सआदत अस्पताल में ही भर्ती किया गया है।

2 min read
Google source verification
Corona Virus:  टोंक बना कोरोना का हॉटस्पॉट : एक नौशे मियां पुल तथा 21 बमोर गेट क्षेत्र में मिले पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की सख्यां हुई 93

Corona Virus: टोंक बना कोरोना का हॉटस्पॉट : एक नौशे मियां पुल तथा 21 बमोर गेट क्षेत्र में मिले पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की सख्यां हुई 93

टोंक. शहर का बमोर गेट इलाका कोरोना वायरस पॉजिटिव का गढ़ बनता जा रहा है। शुक्रवार को बमोर गेट इलाके में 21 पॉजिटिव नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक पॉजिटिव किशोरी नौशेमियां का पुल क्षेत्र निवासी आई है। इस किशोरी के पिता गत दिनों पॉजिटिव आए थे। ऐसे में जिले में कुल पॉजिटिव की संख्या 93 हो गई है।

इसमें टोंक शहर के 92 तथा एक पॉजिटिव टोडारायसिंह का है। दूसरी ओर बमोर गेट इलाके में पॉजिटिव की संख्या 71 हो गई है। अभी कई नमूनों की जांच आना बाकी है। शहर में आए 22 पॉजिटिव में 11 पुरुष तथा 11 महिलाएं हैं। उक्त पॉजिटिव रोगियों को फिलहाल सआदत अस्पताल में ही भर्ती किया गया है।

जिला कलक्टर के.के.शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 1595 लोगों के सेम्पल लिए गए हैं, जिनमें 93 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इनमें से 2 पॉजिटिव की सेम्पलिंग जयपुर हुई है। 874 सेम्पल के परिणाम नेगेटिव आए है। 632 सेम्पलों का परिणाम आना शेष है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि टीमों ने अब तक 6 लाख 15 हजार 766 घरों का सर्वे कर 31 लाख 04 हजार 470 लोगों की स्क्रीनिंग की है।

ऐहतिहात के तौर पर इसमें कई घरों एवं लोगों का एक से अधिक बार सर्वे एवं स्क्रीनिंग की गई है। उन्होंने बताया कि 25746 लोगों ने अपनी होम क्वारेन्टीन की अवधि पूर्ण कर ली है। वर्तमान में 1520 लोग होम क्वारंटाइन में है। फेसेलीटीज में 873 लोग है। जिला सआदत अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड में 83 लोग है।

उपमुख्यमंत्री पायलट के समन्वय से उपलब्ध बिस्किट चिकित्साकर्मियों को वितरित किए
उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के समन्वय से बिस्किट के पैकेट जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाए थे, जो क्वारंटादन किए गए लोगों को तथा जिले में चिकित्सा विभाग को टीमों को उपलब्ध कराए जाने थे। इसी क्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के डिस्ट्रीक प्रोग्राम मैनेजर (अर्बन) सिंघराम गुर्जर ने शहर में सर्वे कर रहे समस्त चिकित्सा
विभाग की टीमों के चिकित्साकर्र्मियों एवं सुपरवाइजरों को बिस्किट वितरित किए गए। इस मौके पर आरसीएचओ गोपाल जांगिड़, डॉ चेतन जैन, हैल्थ मैनेजर ज्योति उपस्थित थे।