
फोटो प्रतीकात्मक
टोंक/टोडारायसिंह। टोंक जिले के टोडारायसिंह में तबलीगी जमात में शामिल होकर लौटा व्यक्ति पॉजिटिव मिलने पर टोंक नगर परिषद व टोडा रायसिंह नगर पालिका क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिले की सीमा सील कर दी गई है। वहीं यहां कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीज का पुत्र सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत है। वह पिछले 10 दिन से संक्रमित पिता के साथ संपर्क में था और इस दौरान ड्यूटी भी कर रहा था। वह मरीजों के एक्स-रे कर रहा था। इसी के साथ संक्रमित व्यक्ति व अन्य परिजन भी दूसरे लोगों से मिलते रहे थे। इस जानकारी के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। स्थिति को देखते हुए टोडा सीएचसी लॉक डाउन और मरीज के परिजन आइसोलेट किए गए हैं। संपर्क में आए लोगों को ढूंढा जा रहा है। सीएचसी स्टाफ टोंक भेजा गया है।
टोंक में मिले सभी 9 मरीज तबलीगी जमात से आए हुए
टोंक जिले में अब-तक 9 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके है। ये सभी 9 मरीज तबलीगी जमात से आए हुए लोग हैं। आज सुबह आए पांच पॉजिटिव मरीजों के अलावा बुधवार को भी टोंक में मिले 4 पॉजिटिव तबलीगी जमात से आने के बाद पॉजिटिव पाए गए थे।
प्रदेशभर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। आज शुक्रवार सुबह भी 7 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए। प्रदेशभर में पॉजिटिव मरीजों संख्या बढ़कर 140 हो गई है। आज सुबह टोंक और बीकानेर में मिले सभी 7 पॉजिटिव मरीज तबलीगी जमात से आने के बाद पॉजिटिव पाए गए है।
फोटो प्रतीकात्मक
Updated on:
03 Apr 2020 09:16 am
Published on:
03 Apr 2020 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
