विधायक कन्हैयालाल चौधरी की ओर से टोडारायसिंह में संचालित विश्राम गृह मरम्मत व सौंदर्यकरण की मांग पर उन्होंने 43 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा भी की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर नगरपालिकाध्यक्ष संतकुमार जैन, जिला महामंत्री रामचन्द्र गुर्जर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुनील भारत, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गालाल बैरवा, पूर्व देहात मंत्री राजनारायण पारीक, महामंत्री प्रहलाद चावला, पार्षद सत्यनारायण सैनी, अवधेश, आशीष विजयवर्गीय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।