
कोरोना के कारण मकर संक्रांति पर नही खेला जाएगा दड़ा महोत्सव
आवां. कस्बे में हर साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर खेले जाने वाला दड़ा का खेल इस बार नहीं खेला जाएगा। कोविड-19 के चलते सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना करते हुए इस साल दड़ा महोत्सव का आयोजन नहीं किया जाएगा। रियासत काल से आवां कस्बे में दड़ा महोत्सव का आयोजन तत्कालीन राज परिवार द्वारा किया जाता रहा है, लेकिन इस साल कोविड-19 के चलते परम्परागत रूप से खेले जाने वाले दड़ा महोत्सव कोरोना के चलते नहीं खेले जाने का निर्णय लिया गया है।
दड़ा महोत्सव नहीं मनाए जाने की सूचना से आवां समेत आसपास के बारह पुरो के लोगों में मायूसी छाई हुई है। लगभग तीन हजार लोगों द्वारा खेले जाने वाले इस खेल से हजारों किसानों की आशा बंधी रहती है। इस खेल के बाद अकाल व सुकाल के संकेत का पता चलता था। कस्बे के युवा सरपंच दिव्यांश महेंद्र भारद्वाज ने भी लोगों से दड़ा महोत्सव नहीं मनाने और कोविड नियमों की पालना करने की अपील की है।
कोविड-19 के कारण अद्भुत खेल दड़ा इस बार नहीं हो पायेगा। इस बारे में पूर्व राज परिवार के जयेन्द्र सिंह से भी सहमती ले ली है। इतिहास में यह पहला अवसर है जब अकाल और सुकाल की भविष्यवाणी करने वाला दड़ा खेल नहीं खेला जाएगा। दिव्यांश महेंद्र भारद्वाज, सरपंच आवां
Published on:
13 Jan 2021 06:57 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
