8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: राजस्थान में हुआ दिल- दहलाने वाला हादसा, दो भाई बने काल के ग्रास तो बहन भी लड़ रही जिन्दगी और मौत की जंग

पीडि़तों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था में घायल होने पर जयपुर ले गए।  
2 min read
Google source verification
death-of-two-brothers-in-house-collapse

मृतकों के घर पर सांत्वना देने के लिए लगी ग्रामीणों की भीड़

टोंक जिले के पीपलू उपखण्ड स्थित श्रीनगर गांव में मकान में खेल रहे बच्चों पर ईटों के पिल्लर गिर गए। इसके नीचे दबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं एक बच्ची घायल हो गई। घायल बच्ची को टोंक के सआदत अस्पताल से जयपुर रैफर कर दिया।

बरौनी थानाप्रभारी रामकृष्ण चौधरी ने बताया कि मंगलवार शाम श्रीनगर गांव में हनुमान गुर्जर के घर में बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान ईटों का पिल्लर गिर गया। इसके गिरने से आशीष (5) पुत्र हनुमान गुर्जर , रितिक (3) पुत्र हनुमान गुर्जर दोनों की मौत हो गई है।

जबकि मोनिका (6 ) पुत्री मोरपाल गुर्जर घायल हो गई। परिजन चिल्लाने की आवाज सुनकर दौडकर आए। उन्हें तत्काल टोंक के सआदत अस्पताल लेकर गए। जहां आशीष ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अन्य 2 घायलों को टोंक चिकित्सालय में ले गए।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर दोनों बच्चों को जयपुर रैफर कर दिया। इसमें से रितिक की जयपुर अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद श्रीनगर गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी बरौनी रामकृष्ण चौधरी टोंक चिकित्सालय पहुंचे। पीडि़तों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था में घायल होने पर जयपुर ले गए। घटना की सूचना पर डारड़ातुर्की सरपंच कल्पना गुर्जर, टोंक कृषि उपज मंडी के चेयरमैन रहे रामनिवास गुर्जर मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने बताया की हादसा निर्माणाधीन मकान के पिल्लर से कपड़े सुखाने के लिए बांधी गई रस्सी के बच्चों के झूला झूलने के दौरान अचानक पिल्लर ढह जाने से हुआ है। इस घटना में गंभीर घायल हुआ रितिक अपने ननिहाल बिजवाड़ में रहता था, जो कि 4 दिन से ही गांव आया था।

लेकिन विधि को कुछ ओर ही मंजूर था। आज वह हादसे में उसकी मौत हो गई है। आशीष निजी शिक्षण संस्था में पढ़ता था। जो स्कूल से आने के बाद अपने छोटे भाई और ताऊ की लडक़ी (बहन) के साथ खेलने के दौरान मंगलवार शाम 5 बजे हादसे के शिकार हो गए।