
झालरापाटन में हुई मॉब लिचिंग के विरोध में कलक्टे्रट में किया प्रदर्शन
टोंक. झालरापाटन में मॉब लीचिंग से प्रकरण को लेकर विहिप सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जुलूस निकाल कर जिला कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर तहसीलदार रामपाल मीणा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें हत्या के आरोपियो को फांसी की सजा दिलवाने व एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता एवं आश्रित को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है।
कलक्ट्रेट में आयोजित प्रदर्शन में भाजपा नेता व विधायक रहे अजीत सिंह मेहता ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती अत्याचार की घटनाओं के कारण गहलोत सरकार अब विश्वास खो चुकी है। वक्ताओं ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई नहीं कि गई सोमवार को बड़ा आन्दोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन से पूर्व कार्यकर्ता गांधी पार्क रामलीला मैदान में एकत्रित हुए जहां से हाथों में कृष्णा वाल्मीकि के हत्यारों को फांसी दो सहित विभिन्न मांगों की लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए घण्टाघर होते हुए जिला कलक्ट्रेट परिसर में पहुंच प्रदर्शन किया।
इस दौरान विहिप टोंक के जिलाध्यक्ष बिरदीचंद गुर्जर, बजरंग दल के जिला सहसंयोजक राहुल, हिन्दू जागरण मंच के संयोजक देवी प्रकाश तिवाड़, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना, भाजपा युवा मोर्चा टोंक के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, प्रधान रहे जगदीश गुर्जर, भाजपा जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, जिला महामन्त्री रहे दीपक संगत, बाबूलाल गुंसारिया, राधेश्याम चावला, रामवतार मेहरा आदि शामिल थे।
महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन
टोंक. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की ओर से जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान के नेतृत्व में शनिवार को सवाईमाधोपुर चौराहा स्थित एक पेट्रोल पम्प पर भाजपा की केन्द्र सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामों में वृद्धि एवं बढ़ती मंहगाई के विरोध में भाजपा की केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान ने बताया कि पिछले 6 सालों के मोदी सरकार के शासन में लगातार देश में महंगाई बढ़ती जा रही है। बार-बार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम बढ़ाकर आम जनता की कोरोना काल में कमर तोडकऱ रख दी है।
इस अवसर पर नगर परिषद के उपसभापति बजरंग लाल वर्मा, दिनेश चौरासिया, सुनिल बंसल, हंसराज चौधरी, जर्रार खान, शैलेन्द्र शर्मा, पार्षद रामदेव गुर्जर, जुबेर खान, राहुल सैनी, यासिर जुबेरी आदि ने केन्द्र सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर किए।
Published on:
11 Jul 2021 12:19 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
