20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक में जमीन को लेकर हुआ ऐसा विवाद, फिर बात यहां तक पहुंच गई

Tonk Crime News: टोंक जिले के सायपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा और फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानिए क्या है पूरा मामला।

less than 1 minute read
Google source verification

टोंक

image

Himesh Rana

Mar 20, 2026

Crime News

Crime News(photo:patrika file)

Tonk Crime News: टोंक जिले के सायपुर गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार एक पक्ष ने कुछ समय पहले जमीन खरीदी थी, लेकिन दूसरे पक्ष ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और झगड़ा बढ़ गया। झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया की बात फायरिंग तक पहुंच गई। पढ़िए पूरी खबर। क्या है मामला।

फायरिंग से मचा हड़कंप पूरे इलाके में दशहत का महौल

झगड़े के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लोग बाल-बाल बच गए। फायरिंग के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया।

पहले भी था विवाद फिर बढ़ता गया तनाव

बताया जा रहा है कि यह विवाद नया नहीं है। जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कहासुनी और तनाव की स्थिति बनी हुई थी। हाल ही में मामला फिर गरमाया और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ जाएगा ये किसी ने सोचा नहीं था। ग्रामीणों के अनुसार, इस जमीन को लेकर लंबे समय से मतभेद चल रहा था। अब देखते है ये विवाद सुलझता है या नहीं।

पुलिस मौके पर पहुंची जांच जारी है

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।