7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब की दुकान पर देर रात पहुंचे भाजपा नेता, देर रात तक खुलने पर किया हंगामा

शहर के तेली मोहल्ले में शराब की दुकान के देर रात्रि में खुलने की शिकायत पर हंगामा हो गया। वहीं पार्टी बैठक ले रहे भाजपा नेता विजय बैंसला भी कार्यकर्ताओं और मोहल्ले वासियों के साथ दुकान पहुंच गए।  
2 min read
Google source verification
शराब की दुकान पर देर रात पहुंचे भाजपा नेता, देर रात तक खुलने पर किया हंगामा

शराब की दुकान पर देर रात पहुंचे भाजपा नेता, देर रात तक खुलने पर किया हंगामा

शहर के तेली मोहल्ले में शराब की दुकान के देर रात्रि में खुलने की शिकायत पर हंगामा हो गया। वहीं पार्टी बैठक ले रहे भाजपा नेता विजय बैंसला भी कार्यकर्ताओं और मोहल्ले वासियों के साथ दुकान पहुंच गए। इस दौरान शराब की दुकान में मौजूद लोगों ने दुकान का शटर अंदर से बंद कर दिया ।

जिसको खुलवाने के लिए थाना पुलिस एवं आबकारी पुलिस को एक घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने शराब दुकान के सेल्समैन समेत दो जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं आबकारी पुलिस ने भी अनुज्ञा पत्र शर्तों के विपरीत कार्रवाई की है। जिस पर आबकारी कमिश्नर जुर्माना वसूल करेगा।

देर रात्रि तक खुली रहती है दूकान

मामले के अनुसार गुरुवार रात्रि को भाजपा नेता विजय बैंसला लोकसभा चुनाव को लेकर तेलियान धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। इस दौरान महिलाएं एकत्रित होकर वहां पहुंच गई। उन्होंने शिकायत करते बताया कि शराब की दुकान देर रात्रि तक खुली रहती है जिससे महिलाओं का निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

लोगों की भीड़ जमा हो गई

दुकान पर आए ग्राहक वहां शराब के नशे में रात्रि को गाली गलौच,लड़ाई झगड़े करते है जिससे मोहल्लेवासी परेशान होते है। महिलाओं की शिकायत बाद भाजपा नेता बैंसला शराब की संचालित दुकान पर पहुंच गए। वहीं पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। साथ ही थानाधिकारी व आबकारी निरीक्षक को मौके पर बुला लिया।

अंदर से ताला लगाकर बंद किया

थानाधिकारी राजकुमार ने बताया कि जब वह शराब दुकान पर गए तो शटर नीचे मिले, लेकिन दुकान पीछे से खुली एवं लाइट जली थी। वही सेल्समेन ने भीड़ को देखकर दुकान को अंदर से ताला लगाकर बंद कर दिया। वहां दो जने शराब पी रहे थे।

शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार

पुलिस व आबकारी निरीक्षक ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शराब के ठेके के पीछे के शटर को खुलवाया। पुलिस ने विनोद पुत्र दलेल चंद कलाल निवासी देवली एवं मदन पुत्र देवीलाल कलाल निवासी डाबर कला को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।