28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सचिन पायलट का आज टोंक आने पर जगह -जगह होगा भव्य स्वागत, उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहलीबार आ रहे है टोंक

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
deputy-chief-minister-sachin-pilot-today-in-tonk

सचिन पायलट का आज टोंक आने पर जगह -जगह होगा भव्य स्वागत, उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहलीबार आ रहे है टोंक

टोंक. विधानसभा चुनाव में टोंक से विजयी होने एवं उप मुख्यमंत्री बनने के बाद गुरुवार को सचिन पायलट पहली बार टोंक आ रहे है। पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के अलावा टोंक के लोग पायलट के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए है। शहर की सीमा से सभा स्थल तक होर्डिग्ंस लग चुके है। वहीं पायलट के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद लोगों को पायलट से विकास एवं समस्याओं के निस्तारण को लेकर ढेरों उम्मीदें है।

यह रहेगा सचिन की यात्रा का कार्यक्रम

सचिन पायलट सुबह 10 बजे जयपुर से रवाना होंगे। वे सडक़ मार्गसे चाकसू व निवाई होते हुए दोपहर 12 बजे कल्पना मैरिज गार्डन पहुंचेंगे। जहां वे कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे जयपुर के लिए टोंक से रवाना हो जाएंगे।

तोलने के बाद लड्डू बांटे जाएंगे

टोंक विकास मंच रेल संघर्ष समिति की ओर से सचिन पायलट के आगमन पर लड्डू बांटे जाएंगे। समिति के संयोजक अजमल खान ने बताया कि ये लड्डू नवाबी रियासत में खुशी के मौके पर बांटे जाते थे।

शहर के लिए खुशी है कि उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट जीतने के बाद पहली बार टोंक आ रहे हैं। ऐसे में घंटाघर पर उन्हें लड्डुओं से तौला जाएगा और बाद में इनका वितरण होगा। वहीं रेल लाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष अकबर खान की ओर से छावनी पर पायलट का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान कम्बल वितरण भी किया जाएगा।