18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना भेदभाव के होगा विकास- जिला प्रमुख सरोज बंसल

जिला प्रमुख ने किया पदभार ग्रहणभूतेश्वर महादेव मंदिर से निकाला जुलुसशहर में जगह-जगह हुआ स्वागतटोंक. नव निर्वाचित जिला प्रमुख सरोज बंसल ने मंगलवार को जिला परिषद में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे मंशापूर्णा भूतेश्वर महादेव मंदिर से जुलूस के रूप में रवाना हुई। इनका जुलूस बड़ा कुआं, नौशेमियां का पुल, काफला बाजार, सुभाष बाजार, घंटाघर होते हुए जिला परिषद पहुंचा।

2 min read
Google source verification

टोंक

image

Jalaluddin Khan

Dec 15, 2020

बिना भेदभाव के होगा विकास- जिला प्रमुख सरोज बंसल

बिना भेदभाव के होगा विकास- जिला प्रमुख सरोज बंसल

बिना भेदभाव के होगा विकास- जिला प्रमुख सरोज बंसल
जिला प्रमुख ने किया पदभार ग्रहण
भूतेश्वर महादेव मंदिर से निकाला जुलुस
शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत
टोंक. नव निर्वाचित जिला प्रमुख सरोज बंसल ने मंगलवार को जिला परिषद में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे मंशापूर्णा भूतेश्वर महादेव मंदिर से जुलूस के रूप में रवाना हुई। इनका जुलूस बड़ा कुआं, नौशेमियां का पुल, काफला बाजार, सुभाष बाजार, घंटाघर होते हुए जिला परिषद पहुंचा।

जहां उन्होंने पूजा-अर्चना के साथ पदभार ग्रहण किया। इसके बाद जिला परिषद परिसर में समारोह का आयोजन हुआ। पदभार ग्रहण समारोह में अतिथि सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया ने कहा कि टोंक जिले की जनता ने विकास के लिए कड़ी से कड़ी जोड़ दी है। जिले में विकास की गंगा बहेगी जो जिला प्रमुख कार्यालय से निकलती है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने समय-समय पर पंचायतराज के तहत राशि दी है, लेकिन कांग्रेस की राज्य सरकार कोई सहायता नहीं दे रही है। केन्द्र की ओर से किसानों के खातों में सहायता राशि बराबर पहुंच रही है।

मालपुरा विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि जिले की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर विश्वास दर्शाते हुए जिला प्रमुख भाजपा का बनाया है। पूर्व मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन ने कहा कि भाजपा के राज में प्रदेश व जिला विकास के पथ पर आगे रहा है।

पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व्यापारियों, किसानों एवं बेरोजगारों के लिए कार्य कर रहे हैं। भाजपा के बूंदी जिला प्रभारी नरेश बंसल ने कहा कि जिला परिषद में मनमानी का दौर खत्म हो गया है। जिला परिषद में व्याप्त भ्रष्ट्राचार को खत्म किया जाएगा।


टोंक के पंचायत राज चुनाव प्रभारी विरमदेव सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर 25 में से 15 जिला परिषद की सीट जीती है। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने कहा कि भाजपा ने श्रेष्ठ कार्यकर्ता का जिला प्रमुख के लिए चयन किया है।

जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि भाजपा संगठन एवं टोंक की जनता ने जो विश्वास जताया है, उसके अनुरूप सभी को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव विकास करने में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक सैनी व भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह चौहान ने भी समारोह को सम्बोधित किया। मंच संचालन विष्णु शर्मा ने किया।

इस अवसर पर नगर परिषद की पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, श्यामलाल जैन, जिला उपाध्यक्ष बेणी प्रसाद जैन, हेमन्त लांबा, नीलिमा सिंह, सतीश चन्देल, अबूबकर नकवी आदि ने भी सम्बोधन दिया।


आदिनाथ दिगंबर जैन नसिया प्रबंध कमेटी अध्यक्ष पदमचंद आडऱा, मंत्री धर्मेंद्र जैन आदि ने स्वागत किया। काफला बाजार में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से स्वागत किया गया। इसके अलावा भी कई संगठनों की ओर से स्वागत लगाया गया। शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए।


जेब तराश को पकड़ा
जुलूस के दौरान जेब तराश भी पहुंच गए। नौशे मियां के पुल पर एक जने की जेब तराश रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। बाद में उसे कोतवाली थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।


जिला प्रमुख ने अधिकारियों की ली प्रथम बैठक
जिला प्रमुख सरोज बंसल ने पदभार ग्रहण करने के बाद कलक्ट्रेट सभागार में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान जिला कलकटर गौरव अग्रवाल भी मौजूद रहे।

जिला प्रमुख ने कहा कि सभी अधिकारी समन्वय बनाकर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद तक पहुंचाए। बैठक में सीइओ नवनीत कुमार, एसीइओ अजय आर्य आदि मौजूद थे।