29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: देवली अस्पताल में नहीं है सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, फाइलों में दब गई कैमरे की मांग

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
devli-hospital-does-not-have-adequate-security-arrangements

video: देवली अस्पताल में नहीं है सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, फाइलों में दब गई कैमरे की मांग

देवली. राजकीय अस्पताल में आए दिन हो रही बाइक चोरी की वारदातेँ व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिहाज से उठाई गई सीसीटीवी कैमरे की मांग फिलहाल फाइलों में दबकर रह गई। जबकि आज भी हर सप्ताह अस्पताल परिसर में बाइक चोरी हो रही है। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन का सुरक्षा प्रबंधों की ओर ध्यान नहीं है।

उल्लेखनीय है कि गत 28 अक्टूबर को अस्पताल चिकित्सकों व कर्मचारियों ने स्वयं की एवं अस्पताल संसाधनों की सुरक्षा की मांग को लेकर मुख्य द्वार पर विरोध-प्रदर्शन किया था। बाद में तहसीलदार मानसिंह आमेरा ने अस्पताल पहुंचकर समझाइश कर मामला शांत कराया।

समझौता वार्ता के दौरान एमआरएस की बैठक में प्रस्ताव रखकर कैमरे व गार्ड लगाने पर निर्णय हुआ था। जबकि पुलिस चौकी के लिए भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को प्रस्ताव भेजने पर सहमति हुई थी, लेकिन दो माह बीत जाने के बावजूद निर्णय पर क्रियान्विति नहीं हुई।

चिकित्साकर्मियों ने बताया कि उक्त सभी प्रस्ताव फिलहाल विभागीय फाइल में दबकर रह गए। जबकि निर्णयों पर अमल नहीं होने से अस्पताल की व्यवस्था दिनों दिन बिगड़ती जा रही है।

बिगड़ रही व्यवस्था
चिकित्साकर्मियों ने बताया कि अस्पताल समय में रोगी व परिजनों की सौ से अधिक बाइके हर वक्त बेतरतीब परिसर में खड़ी रहती है। उपचार के लिए आने वाले रोगी व उनके परिजन मन माफिक स्थान पर बाइक खड़ी कर चले जाते है। ऐसे में अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने बाइकों का जमघट लग जाता है।

यदा-कदा इन बेतरतीब खड़ी बाइकों से एम्बूलेंस वाहन भी फंस जाते है। ऐसे में गंभीर रोगी व घायलों की जान सांसत में रहती है। वहीं सुरक्षा के लिए गार्ड व निगरानी के लिए कैमरों की व्यवस्था नहीं होने से औसतन सप्ताह में एक बाइक चोरी हो रही है। जिस पर देवली व हनुमाननगर पुलिस अंकुश लगाने में असफल रही है।