
टोंक. घंटाघर के समीप सडक़ की चौड़ाई 20 फीट बढ़ेगी। इसको लेकर पहले विधायक तथा बाद में जिला कलक्टर ने मौके का निरीक्षण किया।
टोंक. घंटाघर के समीप सडक़ की चौड़ाई 20 फीट बढ़ेगी। इसको लेकर पहले विधायक तथा बाद में जिला कलक्टर ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा नगर परिषद अधिकारियों को निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
विधायक अजीत मेहता ने बताया कि घंटाघर के समीप पहले निर्वाचन विभाग का कार्यालय था। काफी साल पुराना होने से ये जर्जर हो गया था। ऐसे में इसे तोडकऱ नए भवन का निर्माण किया गया है। इसके समीप करीब 20 फीट की जगह बच गई है। इसमें 10 फीट की जगह को सडक़ में शामिल किया जाएगा।
शेष स्थान पार्किंग के लिए रहेगा। इसको लेकर उन्होंने जिला कलक्टर सुबेसिंह यादव से मुलाकात की। बाद में कलक्टर, अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश गौतम, प्रधान जगदीश गुर्जर आदि ने मौका मुआयना किया।
हटेंगे सभी खम्भे, बनेगा नाला
पुराने निर्वाचन कार्यालय भवन के पास ही बिजली के खम्भे शिफ्ट किए जाएंगे। भवन के समीप ही नाले का निर्माण कराया जाएगा। इससे सडक़ पूरी तरह से चौड़ी हो जाएगी। फिलहाल नाला वर्तमान सडक़ के किनारे है। इसे अब कार्यालय के समीप बनाया जाएगा। इसके निर्देश जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए हैं।
नहीं लगेगा जाम
घंटाघर चौराहे पर सब्जी मण्डी, कलक्ट्रेट, बमोर गेट तथा सुभाष बाजार से लगातार वाहनों का आवागमन लगा रहता है। यहां सडक़ की चौड़ाई कम होने से जाम लगता रहता है। सडक़ की चौड़ाई 10 फीट बढ़ जाने से जाम की स्थिति नहीं होगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हरीश आहुजा व नगर परिषद आयुक्त धर्मपालसिंह चौधरी ने बताया कि जल्द ही निर्माण शुरू किया जाएगा।
अतिक्रमण हटवाने के निर्देश
विधायक ने कृषि विभाग कार्यालय परिसर में बन रहे ऑडोटोरियम हॉल का निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने निर्माण गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए। परिसर के समीप किए अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने परिषद के अधिकारियों से कहा कि परिषद की ओर से काटी गई कॉलोनी का कुछ हिस्सा कृषि विभाग का है। इसके लिए नगर परिषद को राशि देनी थी, जो अब तक नहीं दी गई। ये राशि जमा कराएं।
Published on:
29 Dec 2017 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
