6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सआदत अस्पताल में अव्यवस्थाएं भर्ती रोगियों पर पड़ रही भारी, सीएमएचओ के दखल के बाद लगाई ऑक्सीजन, दिया कम्बल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
distressed-patients-in-sadat-hospital

सआदत अस्पताल में अव्यवस्थाएं भर्ती रोगियों पर पड़ रही भारी, सीएमएचओ के दखल के बाद लगाई ऑक्सीजन, दिया कम्बल

टोंक. जिले के सबसे बड़े सआदत अस्पताल में अव्यवस्थाएं भर्ती रोगियों पर भारी पड़ रही है। ऐसा ही एक वाक्या बुधवार को सामने आया। जानकारी अनुसार पुरानी टोंक निवासी गजराज सिंह एवं बृजराज सिंह की तबीयत खराब होने पर भजन लाल गुर्जर उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा।

वहां इमरजेंसी में दिखाने पर चिकित्सक बीएल मीणा ने बृजराज सिंह की हालत गंभीर देख आवश्यक दवा लिख भर्ती करने एवं तुरंत ऑक्सीजन लगाने व गजराज के घबराहट अधिक होने पर ड्रिप चढ़ाए जाने के लिए लिखा।

अस्पताल पहुंचे परिजनों द्वारा दोनों को मेडिकल वार्ड में ले जाने पर एक पलंग खाली मिला, जिस पर गजराज सिंह को लेटा कर नर्सिंगकर्मी ने ड्रिप लगा दी। इस दौरान सर्दी लगने पर कम्बल मांगने पर नर्सिंगकर्मी ने कम्बल उपलब्ध नहीं होना बता कर मना कर दिया।

इस पर परिजन ने पीएमओ को दूरभाष पर सम्पर्क किया। सम्पर्क नहीं होने पर सीएमएचओ सुरेश भण्डारी से सम्पर्क किया गया। इस पर उन्होंने नर्सिंगकर्मी को फटकार लगाते हुए तुरंत कम्बल देने कहा तथा कम्बल कम होने पर मांग पत्र भिजवाने को कहा।

इधर, बृजराज सिंह को वार्ड में लाने पर नर्सिंगकर्मी ने ऑक्सीजन नहीं होने के बारे में बता दिया। रोगी के परिजनों द्वारा सांस तेज चलने एवं हालत बिगडऩे के बारे में बताने पर नर्सिंगकर्मी ने कहा कि एक सिलेण्डर में थोड़ी की ऑक्सीजन बची है अगर आपको दे दुंगा तो खत्म हो जाएगी।

इस पर पीएमओ द्वारा फोन से सम्पर्क नहीं होने पर सीएमएचओ के निर्देश पर नर्सिंगकर्मी 15 मिनट बाद रोगी को स्टे्रचर पर ऑक्सीजन लगाई गई। इस दौरान अन्य रोगियों ने वार्ड का स्टॉफ बदलने एवं सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग की।


लगाई है फटकार
मरीज के परिजन का फोन आने के बाद नर्सिंगकर्मी को फटकार लगा कर ऑक्सीजन लगवा दी गई थी। कम्बल की
कोई कमी नहीं है। नर्सिंगकर्मियों को भर्ती मरीजों को उपलब्ध सुविधाएं दिए जाना सुनिश्चित किया जाएगा।
एसएन. वर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, सआदत अस्पताल, टोंक