1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साइकिल पाकर छात्राओं के खिले चेहरे, शिक्षा की राह होगी आसान

दूरदराज से आ रही छात्राओं की राह आसान होगी। बेटियां समय से विद्यालय पहुंच सकेगी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 24 Nov 2017, 9:33 AM IST

साइकिल वितरित

अलीगढ़ के सोप विद्यालय में छात्राओं को साइकिल वितरित करते अतिथि।

टोंक. जिले के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रही नवीं कक्षा की सात हजार से अधिक बेटियों को साइकिलों का वितरण किया जा रहा है। इससे दूरदराज से आ रही छात्राओं की राह आसान होगी। बेटियां समय से विद्यालय पहुंच सकेगी। विभाग की ओर से साइकिलें सम्बन्धित नोडल केन्द्रों पर पहुंचा दी गई है।

इसके बाद अब गुरुवार से सम्बन्धित विद्यालयों में छात्राओं का वितरण शुरू कर दिया गया है। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सीताराम साहू ने बताया कि जिले की 7 हजार 837 छात्राएं साइकिल योजना से लाभान्वित होंगी। जनप्रतिनिधियों व भामाशाहों के माध्यम से इन्हें वितरित कराने का कार्य जारी है।


योजना का उद्देश्य
गांव-ढाणियों से विद्यालय में पढऩे आ रही छात्राओं के लिए शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाना है। समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने से शिक्षकों की फटकार सुननी पड़ती थी, वहीं नामांकनभी लगातार गिरने लगा था।

आठवींं उत्तीर्ण करने के बाद बालिकाएं लम्बी दूरी से परेशान होकर पढ़ाई छोडऩे लगी थी। इस पर सरकार की ओर से शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना की शुरुआत की गई। सरकार की ओर से चलाई गई योजना से बालिकाओं के नामांकन में वृद्धि हुई है।ग्रामीण परिवेश के माता-पिता भी बालिकाओं को स्कूल भेजने में रुचि दिखाने लगे हैं। साइकिल पाकर बालिकाएं खुश नजर आ रही है।


बदलाव में मददगार बनी साइकिलें
सोच में आए बदलाव व बालिका शिक्षा पर कुछ सालों से परिजन विशेष ध्यान देने लगे हैं। इसी के साथ साइकिलों ने भी उनका काम आसान किया है। जबकि एक दशक पहले तक जिले की बेटियां अपने को उपेक्षित महसूस करने लगी थी।

उच्च शिक्षा शिक्षण संस्थानों के अभाव में केवल शिक्षित बनकर ही रह रही थी। इसका असर समाज की सोच पर भी दिखाई दे रहा है। कभी बालिकाओं को घर की दहलीज पार करने की इजाजत नही थी, वहीं अब समाज की सोच में बदलाव आया ओर बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इसमें सरकार की ओर से मिल रही साइकिलों ने छात्राओं की राह ओर आसान कर दी है। वाहन के लिए छात्राओं को अब प्रतिक्षा नहीं करनी पड़ रही। छात्राएं समय पर विद्यालय पहुंच रही है। इससे उनका समय व धन दोनों की बचत हो रही है।

56 छात्राओं को साइकिलों का वितरण
अलीगढ़ . सोप के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुुरुवार को नवीं कक्षा में पढ़ रही छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। इस मौके पर शाला विकास समिति के सदस्य श्योजीलाल धाकड़, प्रधानाचार्य नन्दलाल मीना, हनुमान प्रसाद शर्मा, मदनलाल धाकड़, हरिप्रसाद वर्मा, आरिफ खॉन, शशिकांत शर्मा आदि मौजूद थे।