10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रश्न पत्रों का वितरण शुरू, 10 से शुरू होंगी 9 व 11 वीं की परीक्षाएं

सरकारी व निजी विद्यालयों के संस्था प्रधान सम्बन्धित नोडल केन्द्र से प्रति ले सकते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
distribution-of-question-papers-for-district-examination

प्रश्न पत्रों का वितरण शुरू, 10 से शुरू होंगी 9 व 11 वीं की परीक्षाएं

टोंक. जिला समान परीक्षा के तहत कक्षा 9 व 11 वीं की परीक्षाएं 10 अप्रेल से शुरू होगी। जिला समान परीक्षा योजना के संयोजक दिनेश शर्मा ने बताया कि परीक्षा का समय विभाग चक्र जारी हो चुका है।

सरकारी व निजी विद्यालयों के संस्था प्रधान सम्बन्धित नोडल केन्द्र से प्रति ले सकते हैं। प्रश्न पत्रों का वितरण 8 अप्रेल सुबह 10 बजे से नोडल केन्द्रों से किया जाएगा।

उन्होंने कक्षा 9 की 10 अप्रेल सुबह 8 बजे से अंग्रेजी, 11 को हिन्दी, 12 को समाजपयोगी, 15 को गणित, 16 को सूचना प्रौद्योगिकी, 18 को विज्ञान, 20 को संस्कृत, उर्दू, 22 को सामाजिक विज्ञान, 23 को स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा परीक्षा होगा।

कक्षा 11 की परीक्षा 10 अप्रेल सुबह 8 बजे से पहली पारी में अंग्रेजी अनिवार्य, 11 को हिन्दी अनिवार्य, 12 को समाजोपयोगी, 15 को जीव विज्ञान, कृषि जीव विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, इतिहास, 16 को अंग्रेजी साहित्य, 18 को संस्कृत साहित्य, कृषि विज्ञान, 20 को भौतिक विज्ञान, भूगोल, 22 को हिन्दी साहित्य, उर्दूसाहित्य, 23 को गणित, 24 को राजनीति विज्ञान, लेखा शास्त्र, रसायन विज्ञान, कृषि रसायन तथा 25 को अर्थ शास्त्र परीक्षा होगी।

इसी कक्षा की दूसरी पारी में 12 अप्रेल सुबह 11बज कर 45 मिनट से जीवन कौशल, 22 को कम्प्यूटर प्रौद्योगिकी और प्रोग्रामिंग, 23 को चित्रकला तथा 25 को गृह विज्ञान की परीक्षा होगी।