
मालपुरा के पारली-पचेवर मार्ग पर पारली गांव में ग्रामीणों के जाम लगाने के बाद लगी वाहनों की कतारें।
मालपुरा. दूदू-छान स्टेट हाइवे पर चल रहे निर्माण में जगह-जगह मिट्टी खोदकर डालने से पारली, पचेवर, मालपुरा मुख्य मार्ग पर वाहनों के आवागमन के साथ ही धूल के गुबार उड़ते हैं। इससे परेशान ग्रामीणों ने बुधवार सुबह पारली बस स्टैण्ड पर जाम लगा दिया।
इससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। पचेवर थाना पुलिस व ठेकेदार मौके पर पहुंचे। इस दौरान ठेकेदार ने कार्य करते समय सडक़ पर पानी छिडकऩे का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों शांत हुए तथा आवागमन का सुचारू किया। इससे पहले ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि ठेकेदार की ओर से कार्य स्थल पर बिना संकेतकों के कार्य किया जा रहा है।
खोदी जा रही सडक़ पर पानी नहीं डालने से धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। दिनभर उड़ती धूल से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सडक़ किनारे स्थित दुकानों व मकानों में धूल जाने से सामान खराब हो जाता है। लगातार धूल की चपेट में रहने से ग्रामीणों में दमा, खांसी सहित कई बीमारियों के होने का खतरा बना हुआ है।
धरना 9वें दिन भी जारी
राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कलमण्डा को राज्य सरकार की ओर से पीपीपी मोड़ पर देने के विरोध में चल रहा प्रदर्शन बुधवार को नौवें दिन भी जारी रहा। विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने धरना स्थगित करने व चिकित्सा विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर अस्पताल को पीपीपी मोड़ पर नहीं दिए जाने का आश्वासन दिया है।
पूर्व डीआर काूलराम खटीक, भंवर लाल, उद्दा गुर्जर, राधेश्याम खंगार, रामप्रसाद, घीसालाल, सत्यनारायण पारीक, मदनलाल गर्ग, महेशराज मीणा, रामदेव गुर्जर, जीतराम चौधरी आदि की ओर से गत 2 जनवरी से अस्पताल के बाहर धरना दिया जा रहा है।
विधायक के पहुंचने पर धरनार्थियों ने समस्या से अवगत कराया। इस पर विधायक ने विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता की तथा ग्रामीणों को अस्पताल पीपीपी मोड़ पर नहीं दिए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक के साथ पूर्व सरपंच रोडूलाल जाट भी थे।
Published on:
11 Jan 2018, 2:19 PM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.