5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali 2022: धूमधाम से मनाया दीपावली का पर्व, देर रात तक चला आतिशबाजी व बधाईयों का दौर

जिलेभर में रोशनी व खुशियों का पर्व दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों व प्रतिष्ठानों में धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा आराधना की गई। शाम होते ही दीपों की रोशनी से सारा शहर में जगमगा उठा। घर-घर खुशियों के दीप जलाए गए।  

2 min read
Google source verification
Diwali 2022: धूमधाम से मनाया दीपावली का पर्व, देर रात तक चला आतिशबाजी व बधाईयों का दौर

Diwali 2022: धूमधाम से मनाया दीपावली का पर्व, देर रात तक चला आतिशबाजी व बधाईयों का दौर

टोंक. जिलेभर में रोशनी व खुशियों का पर्व दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों व प्रतिष्ठानों में धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा आराधना की गई। लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए लोगों ने घी के दीपक जला रंगोली बनाई, विधि विधान के साथ शुभ मुर्हुत में पूजा अर्चना की। शाम होते ही दीपों की रोशनी से सारा शहर में जगमगा उठा। घर-घर खुशियों के दीप जलाए गए। घरों के साथ ही दुकानें भी रोशनी से जगमग नजर आई। पूजा पाठ के बाद लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर दीपावली की शुभकामनाएं के साथ मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी।


लक्ष्मी पूजन के बाद बाजार में रोशनी देखने के लिए शहर के लोग समूह में परिवार व मित्रों के लिए निकले। मुख्य बाजार घंटाघर से बड़ा कुआं तक देर रात तक काफी रौनक रही। देर रात तक शहर में पटाखों की आवाज सुनाई दी। वहीं व्हॉट्सऐप और फेसबुक पर बधाई का सिलसिला सुबह से देर रात तक जारी रहा। दीपावली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के मुख्य मार्गो बाजारों में पुलिस जाब्ता तैनात रहा। दीपावली पर्व पर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

दीपावली पर्व को लेकर सुबह से ही बाजार में भारी भीड़ रही। पूरे दिन लोगों ने अपने घरों को आकर्षक ढंग से संजाने के लिए जमकर खरीदारी की। शाम को शुभ मुहूर्त के अनुसार लोगों ने घर दुकान और दफ्तर में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजा की। शाम को महिलाओं और युवतियों ने सोलह श्रृंगार कर नए परिधान धारण कर घर व मंदिरों में पूजा कर दीप मालाएं सजाई। दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार को सूर्य ग्रहण होने के कारण गोर्वधन पूजन व अन्नकूट महोत्तव का आयोजन बुधवार को किया गया।


-जमकर हुई खरीदारी
दीपावली पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। शहर के बाजार में लोगों द्वारा पटाखे, मिठाइयां, लक्ष्मी पूजन की सामग्री, गन्ने, फूल माला, दीपक रूई, व अन्य सजावटी समान की जमकर खरीददारी की गई। इस अवसर पर कोई मिठाईयां तो कोई पटाखे व अन्य घरेलू प्रयोग के लिए सजावटी सामान की खरीददारी करता नजर आया। शहर के बाजार में हर प्रकार की दुकानें विशेष रूप से सजी हुई थी। सभी छोटी से लेकर बड़ी दुकान व शोरूम में लोगों की भीड मौजूद रही। लोगों ने ज्वैलरी की दुकानों व शोरूम में भी आभूषणों की जमकर खरीददारी की।

देर रात तक जारी रही आतिशबाजी
कोरोना के दो साल आतिशबाजी पर लगे प्रतिबंध के कारण इस बार शहर में लोगों ने दीवाली पर्व के दौरान जमकर आतिशबाजी की। पिछले कई सालों बाद इस बार आतिशबाजी खूब चलाई गई। आतिशबाजी महंगी होने के बाद भी लोगों ने अपनी पसंद से भरपूर खरीददारी की। दीवाली का त्यौहार पटाखा व्यवसायियों के लिए फायदेमंद रहा। दुकानदारों ने इस वर्ष पहले की अपेक्षा अच्छा करोबार किया। लोगों ने भी क्षमता से अधिक मात्रा में आतिशबाजी खरीदी।

-पितरों को किया तर्पण
दीपावली पर जिलेभर में गुर्जर, वाल्मिकी व मीणा समाज की और से परम्परा के अनुसार नदी व सरोवर पर पितरों को तर्पण कर छांट भरने की रस्म निभाई गई। टोंक में गुर्जर समाज के लोगों ने चतुर्भुज तालाब व बनास नदी तट पर एकत्र होकर छांट भरी। इस दौरान लोगों ने खीर, फलके, आदि का भोग लगा पूर्वजों को याद किया। इसी प्रकार मेहंदवास, महुआ, तालिबपुरा, सोनवा आदि गांवों में भी गुर्जर समाज के लोगों ने भी सरोवर पर पहुंच छांट भरी।