5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बकरी को बचाने के लिए ब्रेक लगाया तो पलट गई सवार गाड़ी, 8 जने हुए घायल, एक को किया जयपुर रैफर

Road accident: सवारियां भरकर आ रही गाड़ी पलट गई, जिससे 8 जने घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया गया।

2 min read
Google source verification
बकरी को बचाने के लिए ब्रेक लगाया तो पलट गई सवार गाड़ी, 8 जने हुए घायल, एक को किया जयपुर रैफर

बकरी को बचाने के लिए ब्रेक लगाया तो पलट गई सवार गाड़ी, 8 जने हुए घायल, एक को किया जयपुर रैफर

निवाई. सिरस से सवारियां भरकर गुरुवार को निवाई आ रही सवारी गाड़ी पलट गई, जिससे 8 जने घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया गया। जानकारी अनुसार सुबह करीब 11 बजे सिरस से सवारियां भरकर निवाई आ रही सवारी गाड़ी के शहर से दो किलोमीटर पहले जनता कॉलोनी के पास अचानक बकरी सामने आ जाने पर चालक ने ब्रेक लगाने तो गाड़ी पलट गई।

हादसे में रामस्वरूप पुत्र देवालाल, अलका पत्नी गोविंद, हरिनारायण पुत्र घासी, इंदु पत्नी कालूराम बैरवा, शिल्पा पुत्री गोविंद, आरिफ पुत्र नईम कुरेशी, मनभर पत्नी रामसहाय बैरवा, दौलतराम पुत्र रामसहाय बैरवा घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लेकर आए। जहां परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। चिकित्सकों की टीम घायलों के उपचार में जुट गई और रामस्वरूप की हालत चिंताजनक होने के कारण जयपुर रैफ र कर दिया।

जीप की टक्कर से एक घायल
निवाई. दहलोद मोड़ पर जीप ने बाइक के टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार घायल हो गया। उसे निवाई अस्पताल से जयपुर रैफर कर दिया। दत्तवास पुलिस ने बताया कि शिवाजी कॉलोनी निवासी लालचंद पुत्र बद्रीलाल सैन बाइक से दत्तवास जा रहा था। दहलोद मोड़ पर आ रही एक जीप ने उसकी बाइक के टक्कर मार दी। इससे लालचंद घायल हो गया। यहां से गुजर रहे लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जयपुर रैफर कर दिया।

राजमार्ग पर पलटे दो ट्रक
निवाई.राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर गांव मूंडिया बायपास पर खल से भरा ट्रक पलट कर खाई में जा गिरा। जानकारी अनुसार गुरुवार अलसुबह खल से भरा ट्रक जयपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान कि मूंडिया बायपास के पास तेज गति से बजरी से भरा ट्रैक्टर ट्रक के आगे आ गया।

ट्रक चालक ने ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में असंतुलित हो गया और हाइवे से उतरकर खाई में जा गिरा, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ और ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फ रार हो गया। इसी प्रकार कौथून लालसोट पर बुधवार देर रात सिंकदरा से कौथून की ओर आ रहा एक अन्य ट्रक असंतुलित होकर पलट गया, लेकिन किसी के भी कोई चोट नहीं आई।