7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक -सवाई माधोपुर में बुजुर्ग ओर दिव्यांग घर से कर सकेंगे होम वोटिंग, 2695 मतदाता पंजीकृत है पंजीकृत

लोकसभा आम चुनाव के तहत होम वोङ्क्षटग के लिए पंजीकरण का काम पूरा हो गया है। इसमें टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट पर 2,695 मतदाता पंजीकृत हुए है। इनमें बुजुर्ग 1,976 और 719 दिव्यांग मतदाता शामिल है।  
2 min read
Google source verification
टोंक -सवाई माधोपुर में बुजुर्ग ओर दिव्यांग घर से कर सकेंगे होम वोटिंग, 2695 मतदाता पंजीकृत है पंजीकृत

टोंक -सवाई माधोपुर में बुजुर्ग ओर दिव्यांग घर से कर सकेंगे होम वोटिंग, 2695 मतदाता पंजीकृत है पंजीकृत

लोकसभा आम चुनाव के तहत होम वोटिंग के लिए पंजीकरण का काम पूरा हो गया है। इसमें टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट पर 2,695 मतदाता पंजीकृत हुए है। इनमें बुजुर्ग 1,976 और 719 दिव्यांग मतदाता शामिल है। होम वोटिंग के लिए मतदान प्रक्रिया 14 अप्रेल से शुरू होकर 21 अप्रेल तक चलेगी। किसी कारण से मतदाता के होम वोटिंग के लिए अनुपस्थित या वंचित रह जाने पर दूसरा दौर 22 से 23 अप्रैल के बीच होगा।

आठ अप्रेल तक सूची देनी होगी

दूसरे चरण में मतदान वाले 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में होम वोटिंग के लिए पंजीकरण का कार्य पूरा हो गया है। निर्वाचक अधिकारी होम वोटिंग का विकल्प चयन करने वाले मतदाताओं की सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को 8 अप्रेल तक उपलब्ध कराएंगें। विशेष मतदान दल गठित कर उनके प्रशिक्षण की सभी प्रक्रिया 13 अप्रेल तक पूरी कर ली जाएगी।


होम वोटिंग में 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले शामिल

होम वोटिंग की सुविधा विकल्प के रूप में है। लोकसभा चुनाव के लिए होम वोटिंग की सुविधा ऐसे मतदाताओं को मिलती है, जो 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों हों या 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता श्रेणी के विशेष योग्यजन हों। बूथ लेवल अधिकारी की ओर से घर-घर जाकर होम वोटिंग की सुविधा के लिए योग्य मतदाताओं को इसके संबंध में जानकारी दी गई। इस सुविधा का चयन करने के लिए पात्र मतदाताओं ने फॉर्म 12-डी भरकर बीएलओ को दिया।

85 वर्ष की आयु सीमा

होम वोटिंग के लिए राज्य विधानसभा चुनाव-2023 में 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता पात्र थे। लोकसभा चुनाव के दौरान इसे बढ़ाकर 85 वर्ष किया गया है। पात्र मतदाताओं की संख्या पहले के मुकाबले कम होने के बावजूद भी होम वोटिंग के लिए अधिक रूझान निर्वाचन विभाग की ओर से ‘कोई मतदाता न छूटे’ के उद्देश्य के साथ किए गए प्रयासों का ही नतीजा है।