8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024 : राजस्थान की इस सीट से भाजपा के जौनपुरिया, कांग्रेस के हरीश मीना ठोक रहे ताल

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा से सुखबीरसिंह जौनापुरिया, कांग्रेस से हरीश मीना, भीम ट्राइबल कांग्रेस से जगदीश प्रसाद शर्मा के साथ-साथ गणेश मीना, कजोड़ सांसी, कपूर चंद, प्रहलाद सैनी, दूलीचंद सैनी, जगदीश प्रसाद मीना, मक्खनलाल, जसराम, खुशीराम, विजेन्द्र मीना, नरेन्द्र चौपड़ा, गिर्राज प्रसाद मीना, सौरभ गोगर ने नामांकन पेश किया है।
2 min read
Google source verification
RJ Lok Sabha Election 2024

Election

RJ Lok Sabha Election 2024 : टोंक. लोकसभा चुनाव में नामांकन पेश करने के बाद अब प्रत्याशियों ने जीत के लिए जद्दो-जहद शुरू कर दिया है। प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर गुहार लगाई जा रही है। लोकसभा चुनाव में पार्टी के साथ निर्दलीय भी दम भर रहे हैं। इस बार नामांकन प्रक्रिया आवेदन भरने की अंतिम तिथि गुरुवार तक 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पेश किया है।

इन्होंने पेश किए नामांकन : भाजपा से सुखबीरसिंह जौनापुरिया, कांग्रेस से हरीश मीना, भीम ट्राइबल कांग्रेस से जगदीश प्रसाद शर्मा के साथ-साथ गणेश मीना, कजोड़ सांसी, कपूर चंद, प्रहलाद सैनी, दूलीचंद सैनी, जगदीश प्रसाद मीना, मक्खनलाल, जसराम, खुशीराम, विजेन्द्र मीना, नरेन्द्र चौपड़ा, गिर्राज प्रसाद मीना, सौरभ गोगर ने नामांकन पेश किया है। हालांकि नाम वापसी के बाद ही स्थिति साफ होगी। लोकसभा चुनाव में सांसद बनने के लिए पार्टी प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय भी किस्मत आजमा रहे हैं। सर्वाधिक निर्दलीयों की संख्या 2014 में 10 थी। जबकि 2019 में एक ही निर्दलीय था। गत बार तो कई प्रत्याशियों से ज्यादा नोटा में वोट आए थे।

22 प्रत्याशीथे 2014 में
टोंक-सवाईमाधोपुर सीट पर 2014 में 22 प्रत्याशी थे। इसमें भाजपा-कांग्रेस के अलावा 9 अन्य पार्टियों के प्रत्याशी तथा 10 निर्दलीय शामिल थे। जबकि 2019 के चुनाव में 8 प्रत्याशी थे। इसमें भाजपा-कांग्रेस के अलावा 5 अन्य पार्टियों के प्रत्याशी थे। वर्ष 2009 के चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के अलावा 6 पार्टी व 9 निर्दलीय प्रत्याशी थे।

टोंक-सवाईमाधोपुर सीट के लिए चुनाव दूसरे चरण में होगा। इसके तहत मतदान 26 अप्रेल को होगा। वहीं मतगणना 4 जून को होगी। टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट 2009 में बनी थी। इससे पहले यह टोंक लोकसभा सीट थी। जिसमें दूदू और फुलेरा विधानसभा शामिल थी। परिसीमन के बाद पहली बार हुए लोकसभा चुनाव में 17 प्रत्याशी थे। इसमें निर्दलीयों की संख्या 9 थी। इससे पहले परिसीमन के बाद टोंक-सवाईमाधोपुर सीट पर 2009 में 17 प्रत्याशी थी। इसमें 9 निर्दलीय थे। इसके बाद 2014 में 10 तथा 2019 में एक ही निर्दलीय था।

21 लाख हैं मतदाता
टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा सीट है। इसमें चार टोंक तथा चार सवाईमाधोपुर में है। इसके कुल मतदाता 21 लाख 35 हजार 949 हैं। इनमें पुरुष 11 लाख 16 हजार 874 तथा महिला 10 लाख 19 हजार 70 है। टोंक जिले की 8 विधानसभा सीट पर 11 लाख 16 हजार 904 मतदाता है। इसमें पुरुष 5 लाख 73 हजार 172 तथा महिला मतदाता 5 लाख 43 हजार 727 है। इसी प्रकार सवाईमाधोपुर जिले में 10 लाख 19 हजार 45 मतदाता है। इसमें महिला 4 लाख 75 हजार 343 तथा पुरुष मतदाता 5 लाख 43 हजार 702 हैं। सवाईमाधोपुर में 9 तथा टोंक में 5 ट्रांसजेंडर है।

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या कम रही है। जबकि विधानसभा में चुनाव लडऩे वाले अधिक होते हैं। इसका कारण होता है कि विधानसभा क्षेत्र छोटा होता है। जबकि लोकसभा सीट का क्षेत्र बड़ा होता है। ऐसे में चुनाव लडऩे के इच्छुक प्रत्येक गांव तक नहीं पहुंच पाते हैं। जबकि विधानसभा चुनाव की तैयारी करने वाले नियमित रूप से गांव-शहर के दौरे पर रहते हैं।