
बिजली के तारों को छूने से नारियल की बोरियों से भरे ट्रक में लगी आग
देवली. शहर के दशहरा मैदान के समीप गुरुवार दोपहर नारियल से भरे एक ट्रक के विद्युत लाइन के तार छू जाने से आग लग गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं समीप स्थित अग्निशमन केन्द्र से दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी अनुसार उक्त ट्रक आंध्रप्रदेश के मल्लिका पल्ली क्षेत्र से आया है, जो गुरुवार को शहर में अलग-अलग दुकानों पर नारियल की खेप उतार रहा था।
यहां दशहरा मैदान के समीप स्थित एक दुकान पर नारियल की बोरियों उतारते वक्त ट्रक ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को छू गया। इससे बोरियों में स्पार्किंग से आग लग गई तथा देखते ही देखते बोरियां भभकने लगी। इस दौरान चालक ट्रक को चालू कर दशहरा मैदान के मुख्य द्वार तक ले आया।
जहां स्थित मोहन गैस एजेंसी उपप्रबंधक नीरज शर्मा ने विद्युत वितरण निगम को सूचना देकर बिजली बंद कराई। वहीं समीप स्थित अग्निशमन केन्द्र पर सूचना दी। जहां से नगर पालिका की दमकल तत्काल मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पालिका के किशनलाल गुर्जर की अगुवाई में दमकल कर्मचारियों ने ट्रक पर चढकऱ आग बुझाई तथा स्थिति को नियंत्रण मेंं लिया।
इस दौरान करीब 50 बोरियां आग की चपेट में आने से खराब हो गई, जिन्हें ट्रक पर से नीचे सडक़ पर डाल दिया गया। जिनसे काफी देर तक धुंआ उठता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग पर जल्द काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
आग से जली कड़बी
टोंक. शहर के समीप डारडाहिन्द गांव में बुधवार रात किन्हीं कारणों से फसल की कड़बी में आग लग गई। इससे किसानों को नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि राजाराम के खेत पर उसके समेत रामकिशोर व बद्री अन्य की फसलों की कड़बी रखी हुईथी।
बुधवार रात किन्हीं कारणों से लगी आग से ज्वार, ग्वार तथा बाजरे की करीब 15 ट्रॉली कड़बी जल गई। रात को ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं पाए। ऐसे में कड़बी जल गई। गुरुवार सुबह मेहंदवास थाने में राजाराम ने इसकी रिपोर्टदी है।
राजमार्ग पर पलटे दो ट्रक
निवाई.राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर गांव मूंडिया बायपास पर खल से भरा ट्रक पलट कर खाई में जा गिरा। जानकारी अनुसार गुरुवार अलसुबह खल से भरा ट्रक जयपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान कि मूंडिया बायपास के पास तेज गति से बजरी से भरा ट्रैक्टर ट्रक के आगे आ गया।
ट्रक चालक ने ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में असंतुलित हो गया और हाइवे से उतरकर खाई में जा गिरा, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ और ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फ रार हो गया। इसी प्रकार कौथून लालसोट पर बुधवार देर रात सिंकदरा से कौथून की ओर आ रहा एक अन्य ट्रक असंतुलित होकर पलट गया, लेकिन किसी के भी कोई चोट नहीं आई।
Published on:
25 Oct 2019 09:22 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
