काग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
निवाई. प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों को रोजगार लेकर गांधी पार्क में कार्यकर्ताओं ने धरना देकर अहिंसा सर्किल पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष महावीरप्रसाद, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, प्रधान चंद्रकला गुर्जर, राजेश, प्रदीप पारीक, प्रभु चौधरी, बाबूलाल मीणा, पवन, सोनू लागडी, दिनेश गिंदोडी, रामप्रसाद परिडवाल, सीताराम शर्मा मौजूद थे।इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं गांधी पार्क में धरना दिया और वहां से बस स्टैंड तक नारेबाजी करते हुए पुन: अहिंसा सर्किल आकर विरोध प्रदर्शन किया।