5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वाइन फ्लू की चपेट में आए वृद्ध की उपचार के दौरान हुई मौत, हरकत में आए चिकित्सा विभाग ने किया दौरा

स्वाइन फ्लू से वृद्ध की मौत से गांव में हडक़म्प मच गया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 8 Apr 2018, 2:41 PM IST

 स्वाइन फ्लू  से  मौत

मालपुरा. उपखण्ड के कलमण्डा निवासी एक वृद्ध की स्वाइन फ्लू की चपेट में आ जाने से इलाज के दौरान शुक्रवार को जयपुर एसएमएस अस्पताल में मौत हो गई।

मालपुरा. उपखण्ड के कलमण्डा निवासी एक वृद्ध की स्वाइन फ्लू की चपेट में आ जाने से इलाज के दौरान शुक्रवार को जयपुर एसएमएस अस्पताल में मौत हो गई। अचानक स्वाइन फ्लू से हुई मौत पर हरकत में आए चिकित्सा विभाग की ओर से शनिवार को गांव में जाकर दवाइयों का वितरण किया गया। घटना के अनुसार कलमण्डा निवासी केसर लाल कुम्हार (70) पुत्र श्योजी लाल के श्वास की बीमारी का इलाज चल रहा था। इस दौरान परिजनों ने जयपुर एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां 30 मार्च को स्वाइन फ्लू की पॉजीटिव रिपोर्ट सामने आई। इलाज के दौरान शुक्रवार को वृद्ध ने दम तोड़ दिया। स्वाइन फ्लू से वृद्ध की मौत से गांव में हडक़म्प मच गया। चिकित्सा विभाग के डॉ. मोहनलाल गुर्जर, श्रीराम व एएनएम की ओर से गांव में सर्दी, जुकाम की गोलियों का वितरण किया गया तथा परिवार जनों को टेमीफ्लू की दवाइयों का वितरण किया गया।

सर्पदंश से बालिका की मौत
राजमहल. पंचायत क्षेत्र के कटारियों की ढाणी में शुक्रवार देर शाम घर के आंगन में खेल रही दो साल की बालिका की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतका बालिका कटारियों की ढाणी निवासी इशिता (2) पुत्री ऋतुराज गुर्जर है। वह अन्य बच्चों के साथ घर के आंगन में खेल रही थी। उसे क्रेत नामक जहरीले सर्प ने दंश लिया। घायल बालिका को देवली चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालत गम्भीर होने पर कोटा रैफर कर दिया। उसने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया।


खुशियां मातम में बदली : परिजनों के अनुसार मृतका के चाचा मनोज कटारिया की लग्न की रस्म को लेकर खुशी का माहौल था। सर्पदंश के हादसे से खुशियां मातम में बदल गई। बालिका की मौत के बाद लग्न की रस्म को रोकना पड़ा। इधर, बालिका की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

पुलिस ने किए जेवरात बरामद
टोडारायसिंह. हमीरपुर में सूने मकान में दिन दहाड़े चोरी की वारदात के बाद पुलिस गिरफ्त में आए तीसरे आरोपित के झोपड़े से पुलिस ने चांदी के जेवरात बरामद किए है। एएसआई रामकुवार मीणा ने बताया कि गत 26 मार्च को हमीरपुर में सत्यनारायण खारोल के मकान में चोर ताला तोडकऱ सोने चांदी के जेवरात व नकदी ले गए थे।

पुलिस ने आरोपित रामलाल व श्रीरामपुरा बास खारोलान, भैरूंलाल के अलावा कालबेलिया डेरा के मुकेश को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मुकेश की निशानदेही पर कालबेलिया डेरा से चांदी के जेवरात बरामद कर लिए। पुलिस ने मुकेश को न्यायालय से फिर एक दिन के रिमाण्ड पर लिया है।