1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: वर्षों से चल रही रंजिश खूनी संघर्ष में बदली, दो महिलाओं सहित पांच जने घायल, एक की हालत नाजूक होने पर किया रैफर

घटना को लेकर शहर में चर्चा रही कि खूनी संघर्ष में फायरिंग भी हुई है, लेकिन थाना प्रभारी रामजीलाल ने इसकी पुष्टि नहीं की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 11 Jan 2018, 7:06 AM IST

 खूनी संघर्ष में  घायल

निवाई. जमात क्षेत्र के समीप हाडावाली ढाणी में बुधवार को दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में दो महिलाओं सहित पांच जने घायल हो गए।

निवाई. जमात क्षेत्र के समीप हाडावाली ढाणी में बुधवार को दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में दो महिलाओं सहित पांच जने घायल हो गए।वृत्ताधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि हाडावाली ढाणी निवासी सुरेश गुर्जर एवं रामजीलाल मीणा के परिवारों में वर्षों से रंजिश चल रही है।

इसके चलते दोपहर बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष के सुरेश गुर्जर एवं कन्नू गुर्जर, दूसरे पक्ष की प्रेमदेवी पत्नी भैंरूलाल मीणा, श्रीराम मीणा एवं हंसा पत्नी ओमप्रकाश मीणा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां से सुरेश एवं प्रेम देवी को जयपुर रैफर किया गया है। घटना को लेकर शहर में चर्चा रही कि खूनी संघर्ष में फायरिंग भी हुई है, लेकिन थाना प्रभारी रामजीलाल ने इसकी पुष्टि नहीं की। इस दौरान अस्पताल में सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

इस पर बरोनी थाने से अतिरिक्ता जाप्ता मंगवा कर भीड़ को खदेड़ दिया। इस मामले में हरिराम गुर्जर एवं दूसरे पक्ष की ओर से रामजीलाल मीणा ने मामला दर्ज कराया है। इसमें दोनों पक्षों की ओर से लाठी-भाटा एवं तलवार से हमला करने का आरोप लगाया गया है।

इस मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवनीश शर्मा ने थाने पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उधर अस्पताल में बरोनी थाना प्रभारी हीरालाल सहित अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात रहा।


घटना स्थल का लिया जायजा
टोडारायसिंह. हमीरपुर बैंक में चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस गिरफ्त में आए मुख्य आरोपित के साथ पुलिस ने घटना स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी बी.एल. मोगा ने बताया कि गत 30 नवम्बर को हमीरपुर स्थित राजस्थान बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखा में चोरी प्रयास किया गया था।

मामले में पुलिस ने मास्टर माइण्ड हमीरपुर निवासी जितेन्द्र उर्फ गोलू पुत्र ताराचन्द व साथी राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र लादूराम बैरवा को गिरफ्तार किया था। दो दिन के पुलिस रिमाण्ड के बाद मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों के साथ घटना स्थल का जायजा लिया।

मुख्य आरोपित जितेन्द्र ने जयपुर निवासी अन्य साथी के साथ मोबाइल चोरी करने की वारदातें कबूली है। उसने बताया कि बैंक व एटीएम चोरी करने के तरीके उसने बताए थे। आरोपितों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।