11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सैनी वल्र्ड इकोनोमिक फोरम कार्यकारिणी की हुई घोषणा, टोंक जिलाध्यक्ष पद के लिए पांचूलाल सैनी को चुना

कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर समापन के दौरान कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसके बाद बाद कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।  

2 min read
Google source verification
कार्यकारिणी की घोषणा

टोंक. सैनी वल्र्ड इकोनोमिक फोरम के निर्वाचन अधिकारी सुभाष सैनी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने टोंक में आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर समापन के दौरान कार्यकारिणी की घोषणा की है।

टोंक. सैनी वल्र्ड इकोनोमिक फोरम के निर्वाचन अधिकारी सुभाष सैनी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने टोंक में आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर समापन के दौरान कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसके बाद बाद कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। निर्वाचन अधिकारी सुभाष ने बताया कि अपने-अपने जिलों का प्रतिनिधित्व कर रहे समाज के लोगों की सहमति से घोषणा की गई।

इसमें प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल सैनी चुरू, प्रदेश महामंत्री बाबूलाल सैनी लक्ष्मणगढ़, प्रदेश कोषाध्यक्ष शीशराम सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामगोपाल सैनी, उपाध्यक्ष नरेन्द्र सैनी चुरू, भारतेन्दु सैनी, महावीर सुमन बारां, प्रदेश मंत्री महेन्द्र सैनी, फूलचंद सैनी, विरेन्द्र भाटी, राजकुमार तंवर, संजीव सैनी अलवर, भगवान माली, राजकुमार माली, रमेशचन्द सैनी टोंक, धनराज सांखला जोधपुर को चुना गया।

इसी तरह प्रदेश महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष हेमलता सैनी, प्रदेश महामंत्री बबीता सैनी टोंक, प्रदेश मंत्री अंजू सैनी श्रीगंगानगर व सुमन सैनी को चुना गया। प्रदेश प्रमुख सुनील सैनी व प्रदेश सह प्रमुख रामस्वरूप सैनी को बनाया गया। राष्ट्र्रीय कौर कमेटी में राष्ट्रीय संयोजक भभूतराम सौलंकी, सह संयोजक बाबूलाल सैनी, दीवाकर सैनी को चुनाव गया। वहीं टोंक जिलाध्यक्ष पद पर पांचूलाल सैनी को चुना।


गुप्ता बने अध्यक्ष
श्रीव्यापार संघ जवाहर बाजार के चुनाव मनीष तोषनीवाल की मौजूदगी में हुई। इसमें मुख्य अतिथि विधायक अजीत मेहता थे। इस दौरान सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष दिनेशकुमार गुप्ता को चुना गया। इस दौरान माधोदास, बालकिशन गर्ग, निहालचंद जैन, राजेन्द्र गुप्ता, राजू पंजवानी आदि मौजूद थे।


राजावत तहसील अध्यक्ष मनोनीत
उनियारा. रावणा राजपूत समाज की बैठक शहर अध्यक्ष उम्मेद सिंह की अध्यक्षता में श्रीजी की बगीची में आयोजित हुई, जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह जोधा ने कहा कि समाज के सभी लोगों को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए।

संरक्षक औंकार सिंह नरूका ने बताया कि इस अवसर पर रूपनारायण राजावत को तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। आगामी बैठक फरवरी माह के प्रथम रविवार को आयोजित होगी। इस दौरान रामसिंह, जयसिंह, श्याम सिंह, अक्षयराज सिंह, बन्टी सिंह आदि मौजूद थे।