
टोंक. मावठ के बाद जिले में शनिवार की सुबह का आगाज ही कोहरे व ठिठुरन के साथ हुआ। मौसम में नमी बनी रहने से ओस की बूंदे गिरती रही।
टोंक. मावठ के बाद जिले में शनिवार की सुबह का आगाज ही कोहरे व ठिठुरन के साथ हुआ। मौसम में नमी बनी रहने से ओस की बूंदे गिरती रही। कोहरे के चलते राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही कम रही।
जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे वाहन चालकों को भी कोहरे के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग स्पष्ट दिखाई नहीं देने से सभी वाहन सड़क पर रेंगते हुए चल रहे थे। लम्बे मार्गों पर दौडऩे वाली दु्रतगामी बसें भी तय समय पर गंत्व्य को नहीं पहुंची। सुबह रोडवेज में भी यात्रीभार कम रहा।
हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने व मौसम साफ होने से बस स्टैण्ड पर यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई। लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित रही। लोग ऊनी वस्त्रों में लिपटे रहे। सुबह नौ बजे बाद धूप निकली।
शनिवार का दिन होने से कार्यालयों में अवकाश रहा जबकि सुबह की पारी में पढऩे वाले विद्यार्थी ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। विद्यालयों में छात्रों की संख्या कम रही। कृषि उपनिदेशक निरंजनसिंह ने बताया कि कोहर व मौसम में नमी रबी फसलों के लिए फायदेमंद है।
Published on:
28 Jan 2017 09:47 pm

बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
