16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व गृहमंत्री दिग्विजय सिंह का हुआ निधन, राजठिकाने के क्षार बाग में किया अन्तिम संस्कार

पूर्व उनियारा विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस नेता एवं पूर्व गृहमंत्री दिग्विजय सिंह का सोमवार रात को जयपुर में निधन हो गया।

2 min read
Google source verification
पूर्व गृहमंत्री दिग्विजय सिंह का हुआ निधन, राजठिकाने के क्षार बाग में किया अन्तिम संस्कार

पूर्व गृहमंत्री दिग्विजय सिंह का हुआ निधन, राजठिकाने के क्षार बाग में किया अन्तिम संस्कार

उनियारा. परिसीमन से पूर्व उनियारा विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस नेता एवं पूर्व गृहमंत्री दिग्विजय सिंह का सोमवार रात को जयपुर में निधन हो गया। 76 वर्षिय सिंह पिछले कुछ महिनों से बीमार चल रहे थे। पूर्व गृहमंत्री सिंह के निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

read more:राजस्थान: Digvijay Singh, 6 बार विधायक ने 86 वर्ष में ली अंतिम सांस

मंगलवार को उनकी पार्थिव देह को यहां उनके पैतिृक निवास गढ़ पैलेस में लाया गया। दोपहर में 1 से 2 बजे तक उनके पार्थिव शरीर को अन्तिम दर्शन के लिए खुले में रखा गया। जहां लोगों ने अपने नेता को भावभिनी श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित की। करीब सवा 2 बजे बैंड बाजों के साथ शवयात्रा रवाना हुई, जो गढ़ रोड, कटला गेट, मुख्य बाजार होती हुई वार्ड नम्बर 2 में छतरियों के मोहल्ले में पूर्व राजठिकाने के क्षार बाग में पहुंची।

read more:बीसलपुर-टोंक-उनियारा पेयजल परियोजना के फिल्टर प्लांट पर जड़ा ताला, विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर

जहां मंत्रोच्चार के साथ एवं परम्परा के अनुसार उनका अन्तिम संस्कार किया गया। शवयात्रा को देखने के लिए गढ़ से लेकर क्षार बाग तक मार्ग के दोनों ओर बने मकानों की छतों, फूटपाथों, चबूतरों पर लोगों को हुजूम नजर आया। शवयात्रा के यात्रा के दौरान लोगों ने पुष्पवर्षा भी की।

मुखाग्नि उनके पुत्र पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ.मानवेन्द्र सिंह ने दी। दिग्विजय सिंह के निधन के शोक में कस्बे के बाजार पूरी तरीके से बंद रहे। पुलिस विभाग की गारद ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए दो चक्र फायर करके सलामी दी।

read more: रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई पत्थरबाजी, दस घायल, बीच-बचाव करने वाले पांच जने भी हुए घायल
यह हुए शामिल-दिग्विजय सिंह के अन्तिम संस्कार में टोंक संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद गोपाल लाल पचेरवाल, पूर्व कृषि मंत्री प्रभूलाल सैनी, क्षेत्रीय विधायक हरीश मीणा, पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर, मध्यप्रदेश के पूर्व डीजी प्रताप सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव कुलदीप सिंह राजावत बंथली, कांग्रेस नेता विक्रम सिंह गुर्जर, हंसराज चौधरी गाता, रेल लाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष अकबर खान सहित कस्बे सहित जिले एवं प्रदेश स्तर के कई जनप्रतिनिधी, अधिकारी गण तथा गणमान्य नागरिक शामिल हुए।


सिंह का राजनैतिक सफर-पूर्व गृहमंत्री दिग्विजय सिंह का जन्म 23 अप्रेल 1933 में हुआ। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा उनियारा जयपुर में ली। इसके बाद 1956 में महाराजा कॉलेज जयपुर से राजनैतिक विज्ञान में एमए किया। 1957 में ग्राम पंचायत बनेठा के सरपंच एवं 1959 में पंचायत समिति उनियारा के प्रधान चुने गए।

196 2 में उन्होंने पहली बार राज्य विधानसभा का उनियारा विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा ओर विजयी हुए। इसके बाद 196 7 में स्वतंत्र पार्टी, 1977 में जनता पार्टी, 198 5 में जनता दल, 1990 में जनता दल डी तथा 1998 में कांग्रेस के टिकट पर विजयी होकर विधायक बने।

इस बीच 1977 में पंचायत राज मंत्री रहे। जबकि 1990 में कृषि, पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री, इसके बाद 1992 में गृहमंत्री रहे। इनके पिता स्वर्गीय सरदार सिंह एवं बड़े भाई रावराजा राजेन्द्र सिंह भी तात्कालिन उनियारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जा चुके है।